फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   14-Year-Old Boy Charged with Killing Four in US School Shooting News in hindi

जॉर्जिया हाईस्कूल गोलीबारी में खुलासा: पिता ने बेटे को उपहार में दी थी बंदूक, अब दोनों पर चलेगा हत्या का केस

Fri, 06 Sep 2024 08:13 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 06 Sep 2024 08:13 AM IST
सार

जीबीआई के निदेशक क्रिस होसे ने कहा कि ग्रे पर यह आरोप इसलिए लगाए गए हैं क्योंकि उन्होंने अपने बेटे कोल्ट को हथियार रखने की अनुमति दी। 

विज्ञापन
14-Year-Old Boy Charged with Killing Four in US School Shooting News in hindi
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जॉर्जिया हाईस्कूल में हुई गोलीबारी मामले में हर दिन सख्त कारर्वाई हो रही है। अब आरोपी किशोर के पिता को दूसरी डिग्री की हत्या सहित विभिन्न आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है घटना वाले दिन जिस बंदूक का इस्तेमाल किया गया उसे किशोर के पिता ने ही उपहार में दी थी। 

विज्ञापन


ये भी आरोप लगाए गए
जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कोल्ट ग्रे के पिता 54 वर्षीय कॉलिन ग्रे पर गैर-इरादतन हत्या के चार मामले, दूसरी डिग्री की हत्या के दो मामले और बच्चों के साथ क्रूरता के आठ मामले का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


बेटे को दी थी बंदूक रखने की अनुमति
जीबीआई के निदेशक क्रिस होसे ने कहा कि ग्रे पर यह आरोप इसलिए लगाए गए हैं क्योंकि उन्होंने अपने बेटे कोल्ट को हथियार रखने की अनुमति दी। उन पर लगे सभी आरोप सीधे उनके बेटे द्वारा किए गए कार्यों से जुड़े हुए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि गोलीबारी में इस्तेमाल की गई बंदूक किशोर के लिए उसके पिता ने छुट्टी के उपहार के रूप में खरीदी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार लोगों की गई थी जान
अटलांटा के बाहर अपलाची हाई स्कूल में बुधवार को हुई गोलीबारी के मामले में 14 वर्षीय कोल्ट ग्रे पर हत्या का आरोप लगाया है। गिरफ्तारी वारंट में उस पर हमले में एक अर्ध-स्वचालित हमला-शैली राइफल का उपयोग करने का आरोप लगाया गया है, जिसमें दो छात्र और दो शिक्षक मारे गए तथा नौ अन्य लोग घायल हो गए।

पिछले साल भी किशोर से की गई थी पूछताछ
एक शेरिफ की रिपोर्ट के अनुसार, जब अधिकारियों ने पिछले साल सोशल मीडिया पर एक खतरनाक पोस्ट के बारे में आरोपी से पूछताछ की, तो उसने स्कूल में गोलीबारी करने की धमकी देने वाली बात से इनकार कर दिया। पोस्ट के बारे में विरोधाभासी सबूतों के कारण जांचकर्ता किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर पाए। 

जैक्सन काउंटी की शेरिफ जेनिस मैंगम ने कहा कि उन्होंने मई 2023 की रिपोर्ट की समीक्षा की और ऐसा कुछ भी नहीं पाया, जिससे उस समय आरोप सिद्ध किया जा सकता। उन्होंने कहा कि हमने इस मामले को बिल्कुल ढीला नहीं छोड़ा। हमने वह सब किया जो हम उस समय कर सकते थे।

जब पड़ोसी जैक्सन काउंटी के एक शेरिफ के जांचकर्ता ने पिछले साल ग्रे से पूछताछ की थी। उस समय उसके पिता ने बताया था कि कोल्ट माता-पिता के अलगाव से जूझ रहा था और अक्सर स्कूल में डांट खाता था। किशोर ने कई बार बंदूक चलाई हैं और उनके साथ शिकार किया। एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उसके गालों पर हिरण का खून दिख रहा है। 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कॉलिन ग्रे ने बताया था कि कोल्ट हथियारों की गंभीरता को जानता है और वे क्या कर सकता है और उनका उपयोग कैसे करे और उनका उपयोग कैसे न करे। सब जानता है। 


शेरिफ को एफबीआई से एक जानकारी मिली थी, जिसके बाद किशोर से पूछताछ की गई थी। 13 वर्षीय कोल्ट ग्रे ने कथित तौर पर एक मिडिल स्कूल को गोली मारने की धमकी दी थी। यह धमकी वीडियो गेमर्स के बीच लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डिस्कॉर्ड पर दी गई थी। इसी को लेकर जब उससे पूछताछ की तो उसने दावा किया था कि उसने कभी ऐसा कुछ नहीं कहा। किशोर के इनकार करने के कारण उस समय कोई गिरफ्तारी नहीं की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed