{"_id":"5bd29c07bdec22695e0fede0","slug":"13-people-killed-in-boat-mishap-in-central-nigeria","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया में 40 लोगों से भरी नाव पलटी, 13 की मौत, कई लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नाइजीरिया में 40 लोगों से भरी नाव पलटी, 13 की मौत, कई लापता
भाषा, माकुर्दी
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
Nigeria boat mishap
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य नाइजीरिया में क्षमता से अधिक भरी एक नाव पलट जाने से उसमें सवार 13 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नाव में सवार सभी लोग किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
यह दुर्घटना बुधवार को आधी रात करीब एक बजे बेनुए राज्य के बुरुकु इलाके में कात्सिना आला नदी में हुई। राज्य पुलिस के प्रवक्ता मोसस यामू ने संवाददाताओं को बताया, 'हमने दुर्घटना में 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है, बचाव कार्य अब भी जारी है।'
विज्ञापन
बता दें कि नाइजीरिया में नावों के क्षमता से अधिक भरे होने और खराब रख-रखाव के चलते उनके पलटने की घटनाएं आम हैं। खासकर वर्षा ऋतु के दौरान तो ऐसी घटनाएं हमेशा होती रहती हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि दुर्घटना के वक्त नाव में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। साथ ही उसने चिंता जताई कि कई लोग एवं उनके सामान का फिलहाल कुछ अता-पता नहीं चला है।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस प्रवक्ता यामू ने बताया कि नाव में 18 मोटरसाइकिल और उनके चालक एवं अन्य यात्री सवार थे। बेनुए राज्य के गवर्नर सैमुअल ओर्टम ने इस घटना को 'दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद' बताया। ओर्टन ने संघीय सरकार से एक पुल के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता देने की भी अपील की।