{"_id":"5f787ed58ebc3e9b776692c9","slug":"13-killed-in-suicide-attack-in-eastern-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 13 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पूर्वी अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 13 लोगों की मौत
Sat, 03 Oct 2020 07:08 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, काबुल
पीटीआई, काबुल
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 03 Oct 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी अफगानिस्तान में शनिवार को एक आत्मघाती बम हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरियन ने कहा कि नांगरहार प्रांत के गनीखेल जिले में हुए विस्फोट में कम से कम 38 लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
हमला एक मस्जिद के पास उस समय हुआ जब स्थानीय लोग दोपहर की नमाज के लिए इकट्ठा हो रहे थे। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्लाह खोगयानी ने कहा कि विस्फोट के बाद कई हथियारबंद लोग प्रांतीय जिले की इमारतों में घुसना चाहते थे, लेकिन अफगान सुरक्षा बलों ने इमारत में उनके पहुंचने से पहले ही उन्हें मार गिराया।
विज्ञापन
किसी संगठन ने हमले की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस्लामिक स्टेट के सहयोगी संगठन और तालिबान दोनों इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। दोनों समूहों ने अफगान सरकार, राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा कर्मियों और नागरिकों को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं।
विज्ञापन
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अफगान सरकार और तालिबान दोनों के प्रतिनिधि दोहा में 29 फरवरी 2020 को हस्ताक्षरित यूएस-तालिबान शांति समझौते के बाद देश के दशकों लंबे युद्ध को समाप्त करने के लिए मध्य पूर्वी राज्य कतर में अंतर-अफगान वार्ता खोल रहे हैं।