{"_id":"61d675582dba7138796fecf5","slug":"12-people-and-eight-children-died-in-a-house-fire-in-philadelphia-usa","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: फिलाडेल्फिया में मकान में लगी भीषण आग, आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: फिलाडेल्फिया में मकान में लगी भीषण आग, आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत
Thu, 06 Jan 2022 10:26 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फिलाडेल्फिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फिलाडेल्फिया
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:26 AM IST
सार
दमकल अधिकारियों के अनुसार मकान में आग लगने की सूचना देने वाला अलार्म काम नहीं कर रहा था। बुधवार तड़के लगी आग का कारण भी ज्ञात नहीं है लेकिन यह शहर में हुआ अब तक का सबसे बड़ा हादसा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग में आठ बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों को अस्पताल भेजा गया है और अन्य पीड़ितों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इस भीषण आग से और भी लोगों की जान जाने की आशंका है। इस मकान में कुल 26 लोग रहते थे। अब तक आठ लोगों को बचा लिया गया है। इस घटना पर बात करते हुए शहर के मेयर जिम केनी ने संवाददाताओं से कहा कि यह निस्संदेह हमारे शहर के इतिहास में सबसे दुखद दिनों में से एक है, इतने दुखद तरीके से इतने सारे लोगों का नुकसान बहुत ही दर्दनाक है।
विज्ञापन
यह अब तक का सबसे बड़ा हादसा
दमकल अधिकारियों के अनुसार मकान में आग लगने की सूचना देने वाला अलार्म काम नहीं कर रहा था। बुधवार तड़के लगी आग का कारण भी ज्ञात नहीं है लेकिन यह शहर में हुआ अब तक का सबसे बड़ा हादसा है जिसमें इतने लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
फेयरमाउंट इलाके की घटना
यह घटना फेयरमाउंट इलाके की है जो शहर के उत्तर पश्चिम में स्थित है। पास में ही फिलाडेल्फिया म्युजियम ऑफ आर्ट भी स्थिति है। अधिकारियों ने घटना स्थल के पास मीडिया को सभी जानकारी भी दी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी ने जताया दुख
राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन ने घटना पर शोक जताते हुए ट्वीट किया और कहा कि फिलाडेल्फिया में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।