फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   12 dead in apartment blast in russia Earthquake in Indonesia Kills Four People

World News: रूस में इमारत में आग लगने से 12 की मौत, इंडोनेशिया में 5.4 तीव्रता का आया भूकंप, चार की मौत

Fri, 10 Feb 2023 07:17 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 10 Feb 2023 07:17 AM IST
सार

तुर्किये और सीरिया के बाद इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में बृहस्पतिवार को रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पढ़ें कुछ प्रमुख खबरें...
 

विज्ञापन
12 dead in apartment blast in russia Earthquake in Indonesia Kills Four People
apartment blast in russia - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण-मध्य रूस के नोवोसिबिर्स्क शहर में गुरुवार को एक आवासीय इमारत में हुए गैस विस्फोट के कारण आ लग गई। इसकी चपेट में आकर दो साल के बच्चे सहित 12 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय गृह विभाग ने यह जानकारी दी। गवर्नर एंड्रे ट्रावनिकोव ने कहा, घटना में घायल नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें से दो की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने कहा, सुबह सात बजकर 43 मिनट पर हुए विस्फोट के समय इमारत में मौजूद दो बच्चों सहित दस लोगों के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


इंडोनेशिया में 5.4 तीव्रता का आया भूकंप, चार लोगों की मौत
तुर्किये और सीरिया के बाद इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में बृहस्पतिवार को रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। चारों की मौत रेस्तरां की इमारत गिरने से हुई।  इंडोनेशियाई आपदा प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से कई घरों व एक रेस्तरां को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


गुब्बारा कांड...चीनी कैमरे हटाएगा ऑस्ट्रेलिया
अमेरिकी हवाई क्षेत्र में चीनी जासूसी गुब्बारा मिलने के कारण चीन के निगरानी कार्यक्रम को लेकर उठ रहे सवालों के बीच ऑस्ट्रेलिया सरकार ने अपने रक्षा मंत्रालय की इमारतों से ‘चीनी कम्युनिस्ट पार्टी’ से जुड़ी कंपनियों द्वारा निर्मित निगरानी कैमरे हटाने का फैसला किया है। इस फैसले से पहले अमेरिका और ब्रिटेन भी यह कदम उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘द ऑस्ट्रेलियन’ समाचार पत्र ने  बताया, चीनी कंपनियों हिकविजन और दहुआ द्वारा विकसित और निर्मित 913 कैमरे, इंटरकॉम, इलेक्ट्रॉनिक प्रवेश प्रणालियां और वीडियो रिकॉर्डर रक्षा मंत्रालय और व्यापार एवं विदेश मामलों के मंत्रालय सहित ऑस्ट्रेलिया सरकार और एजेंसी के कार्यालयों में हैं। हिकविजन और दहुआ पर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी शासित सरकार का आंशिक मालिकाना हक है। अमेरिका सरकार ने नवंबर में कई चीनी ब्रांड के दूरसंचार एवं वीडियो सतर्कता उपकरणों पर प्रतिबंध लगाया था। ब्रिटेन  ने भी नवंबर में हिकविजन द्वारा निर्मित सुरक्षा कैमरों को प्रतिबंधित कर दिया था।

एच-1 बी : वीजा धारकों की अनुग्रह अवधि बढ़ाने को ऑनलाइन याचिका
दो भारतीय-अमेरिकी संगठनों ने एक ऑनलाइन याचिका शुरू की है, जिसमें राष्ट्रपति जो बाइडन से एच-1 बी वीजा धारकों की अनुग्रह अवधि दो माह से बढ़ाकर एक वर्ष करने का आग्रह किया गया। दरअसल, अमेरिकी तकनीकी क्षेत्र में  छंटनी के कारण बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवर बेरोजगार हो रहे हैं। ऐसे में नई नौकरी खोजने के लिए उनके पास सिर्फ दो माह का समय पर्याप्त नहीं है। ऑनलाइन याचिका में एच-1 बी वीजा धारक को एक बार नौकरी से निकालने के बाद उसके पास नई नौकरी ढूंढने के लिए एक साल का समय देने की मांग की गई। 

वीजा बैकलॉग कम करेगा अमेरिकी विदेश मंत्रालय
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने गुपचुप तरीके से राष्ट्रपति आयोग की सिफारिशें लागू कर दी हैं जिसने भारत में वीजा साक्षात्कार के वास्ते अमेरिकी राजनयिक मिशन खोलने जैसे कदम सुझाए हैं।

बिल गेट्स की हर्ड के साथ तस्वीरें वायरल
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक 67 वर्षीय बिल गेट्स की तस्वीरें पाउला हर्ड के साथ प्रेम संबंधों को लेकर वायरल हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पाउला 60 साल की हैं और ओरेकल कंपनी के दिवंगत सीईओ मार्क हर्ड की पत्नी भी हैं।

विरोधी इकाई बनी सीसीपी: कृष्णमूर्ति
भारतवंशी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने कहा है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) अपने ही देश लोगों के लिए ‘विरोधी इकाई’ बन गई है। सीसीपी को यह स्पष्ट करना एक चुनौती है कि उसका बार-बार अंतरराष्ट्रीय कानून और दूसरों की संप्रभुता का उल्लंघन अस्वीकार्य है।

‘रैंकिंग सदस्य’ चुने गए सांसद एमी बेरा
भारतीय अमेरिकी सांसद एमी बेरा को निचले सदन की विदेश मामलों की उस प्रमुख उपसमिति का ‘रैंकिंग सदस्य’ चुना गया है जो हिंद-प्रशांत मामलों को देखती है। बेरा सदन में सबसे वरिष्ठ भारतवंशी सांसद हैं।

दुनिया की शीर्ष 5 मान्यता प्रणालियों में शामिल भारत
हाल ही में जारी ग्लोबल क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स (जीक्यूआईआई) 2021 की रिपोर्ट में भारत को अपनी मान्यता प्रणाली के मामले में 184 देशों में पांचवें स्थान में शामिल किया है।
जीक्यूआईआई 184 अर्थव्यवस्थाओं को उनके गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे (क्यूआई) के आधार पर स्थान प्रदान करता है। समग्र क्यूआई प्रणाली में भारत की रैंकिंग दसवीं बनी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष 25 स्थानों पर मुख्य रूप से यूरोप, उत्तरी अमेरिका और एशिया-प्रशांत स्थित देश हैं। इसमें अपवाद के रूप में भारत (10वें), ब्राजील (13वें), ऑस्ट्रेलिया (14वें) व तुर्की (16वें) स्थान पर हैं। सूचकांक के अनुसार, भारत मापिकी के मामले में 21वें व मानकीकरण में 9वें स्थान पर था।

भारत ने अब तक 27.8 लाख टन चीनी का किया निर्यात
भारत ने चालू विपणन वर्ष 2022-23 में 9 फरवरी तक 27.83 लाख टन चीनी का निर्यात किया है। बांग्लादेश व इंडोनेशिया को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया है। ऑल इंडिया शुगर ट्रेड एसोसिएशन के मुताबिक, बांग्लादेश और इंडोनेेशिया के अलावा जिबूती को 2.47 लाख टन, सोमालिया को 2.46 लाख टन और संयुक्त अरब अमीरात को 2.06 लाख टन चीनी निर्यात किया गया है। करीब 4.24 लाख टन चीनी निर्यात किए जाने की प्रक्रिया में है। 3.79 लाख टन रिफाइनरियों को भेजा गया है। 50 हजार करोड़ के पार पहुंच सकती है बासमती चावल की बिक्री : चालू वित्त वर्ष में बासमती चावल की बिक्री 50,000 करोड़ रुपये को पार कर सकती है। क्रिसिल ने कहा कि अच्छी मांग की वजह से सालाना आधार पर 30 फीसदी ज्यादा बिक्री होगी।
 
सीडीएसएल सक्रिय डीमैट खाते में एशिया की सबसे बड़ी कंपनी
सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेस लि (सीडीएसएल) के पास कुल 8 करोड़ सक्रिय डीमैट खाते हैं। इसके साथ ही वह एशिया की एकमात्र और सूचीबद्ध डिपॉजिटरी कंपनी है जिसके पास इतने सक्रिय खाते हैं। कंपनी के प्रबंध निदेशक नेहल वोरल ने बताया, डीमैट खातों में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रमुख शेयरधारकों में बीएसई, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड, एलआईसी व केनरा बैंक हैं।


भारत में पांच साल में 30 हजार नौकरियां देगी पीडब्ल्यूसी
पीडब्ल्यूसी ने कहा है कि अगले पांच साल में वह भारत में 30 हजार लोगों को नौकरी देगी। फिलहाल यह संख्या 50 हजार है जिसे बढ़ाकर 80 हजार करेगी। भारत के विकास के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता जारी रहेगी। पीडब्ल्यूसी इंडिया के चेयरमैन संजीव कृष्णन ने कहा, हम भारत के विकास में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं। विभिन्न समस्याओं को हल करने की भी कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed