फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   12 children killed in Afghanistan air strike, 30 killed in another blast

अफगानिस्तान में सेना के हवाई हमले में 12 बच्चों की मौत, एक अन्य धमाके में 30 की मौत

Mon, 26 Oct 2020 04:27 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 26 Oct 2020 04:27 AM IST
विज्ञापन
12 children killed in Afghanistan air strike, 30 killed in another blast
अफगानिस्तान ब्लास्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

अफगानिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने सेना की ओर से देश के पूर्वोत्तर प्रांत ताखर में किए गए हवाई हमले में 12 बच्चों के मारे जाने की पुष्टि की है। अफगानिस्तान में अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जालमय खलीलजाद ने रविवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, यह एक भयावह हादसा है। दुर्भाग्यपूर्ण रूप से यह हादसा केवल ताखर प्रांत तक ही सीमित नहीं है बल्कि देश में तालिबान आम नागरिकों को निशाना बनाकर कार बम धमाके, आईईडी और अन्य हमले करता है। अफगानिस्तान के लश्कर गाह और अन्य क्षेत्रों से आम नागरिकों को मजबूर होकर अपना घर छोड़ना पड़ा है। हम इस हादसे में मारे गए लोगों और घायलों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। अमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा कि अफगान सरकार और तालिबान के बीच जल्द से जल्द शांति बहाल करने के लिए अमेरिका हर संभव प्रयास कर रहा है। दोनों पक्षों के बीच कतर की राजधानी दोहा में शांति वार्ता चल रही है।

विज्ञापन


काबुल में शिक्षण संस्थान के बाहर बम धमाके में मरने वालों की संख्या हुई 30
राजधानी काबुल में एक शैक्षणिक केंद्र के निकट हुए आत्मघाती बम धमाके में 30 लोगों की मौत हो गई और 70 से ज्यादा घायल हो गए। अफगानिस्तान के नेशनल डायरेक्टरेट ऑफ सिक्योरिटी के अनुसार हमलावर शिक्षण संस्थान में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। इस घटना की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है। इसके पहले तालिबान ने इस घटना में किसी भी सहभागिता से इनकार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed