फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   117 people lost their lives in heavy rains floods and hundreds missing in Western Europe

पश्चिमी यूरोप: भारी बारिश आई बाढ़ से 117 लोगों ने गवांई जान, सैकड़ों लापता

Sat, 17 Jul 2021 12:25 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यू सर्विस, बर्लिन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यू सर्विस, बर्लिन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 17 Jul 2021 12:25 AM IST
सार

  • तेज बारिश की वजह से कई शहरों में आया फ्लैश फ्लड
  • लोग, मकान, संपत्ति, संचार सेवाएं सब मलबे में दबे

विज्ञापन
117 people lost their lives in heavy rains floods and hundreds missing in Western Europe
पश्चिमी यूरोप में बाढ़ - फोटो : PTI

विस्तार

भारी बारिश की वजह से आए फ्लैश फ्लड और उफनाई नदियों से पश्चिमी यूरोप के कई देश प्रभावित हुए हैं। जहां जर्मनी और बेल्जियम में बीसियों लोगों की मौत हुई है, वहीं 1300 लोग लापता हैं।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, पश्चिमी यूरोप में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या कम से कम 117 हो गई है। नीदरलैंड और स्विट्जरलैंड में भी कई गांव और शहर घुटनों तक पानी मे डूबे हैं। बचाव कार्यों के दौरान हजारों लोगों को प्रभावित शहरों से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


जर्मनी : अब तक 103 लोगों की मौत
यहां शुक्रवार को बाढ़ में मरने वालों की संख्या 93 से बढ़कर 103 हो गई है। संचार सेवाएं कई जगह ठप हैं, जिससे लापता लोगों की तलाश मुश्किल हुई है। यहां के अहरव्हीलर नामक शहर में ही अब 50 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार फ्लैश फ्लड ने काफी नुकसान किया। यह अचानक आया और कई घर बहाकर ले गया। सबसे ज्यादा प्रभावित उत्तरी राइन वेस्टफालिया राज्य के गवर्नर आर्मिन लाशेट के अनुसार मौतों का पुख्ता आंकड़ा अभी नहीं दिया जा सकता।


कई घर, संपत्ति और संचार सेवाएं बाढ़ के साथ आए मलबे में दबे हैं। बाढ़ के बाद पश्चिमी जर्मनी के एक लाख से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई है। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने आपदा में मदद करने वालों का आभार और मृतकों के परिजनों के प्रति सांत्वना जताई।

बेल्जियम :11 की मौत, लोग विस्थापित
यहां 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मेयूज नदी की बाढ़ ने लीज शहर में कहर बरपाया। बड़ी संख्या में लोगों को विस्थापित किया गया।

नीदरलैंड : आगे भी भारी बारिश होगी
यहां के लिमबर्ग राज्य में सेना की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। आगे भी भारी बारिश की चेतावनी जताई गई है।

स्विजरलैंड : पानी से लबालब झीलें, भूस्खलन की आशंका
यहां के कई गांवों में पानी भरा है। बहुत सी बड़ी झीलों में पानी अत्यधिक मात्रा में जमा होने से भूस्खलन की भी चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed