फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   116 have died from the heat in Oregon So far and strom in Florida Georgia

अमेरिका: ओरेगॉन में लू का कहर, फ्लोरिडा-जॉर्जिया में भयंकर तूफान

Fri, 09 Jul 2021 12:34 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पोर्टलैंड/सेवेना।
एजेंसी, पोर्टलैंड/सेवेना। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 09 Jul 2021 12:34 AM IST
सार

ओरेगॉन के गवर्नर कैट ब्राउन ने राज्य में गर्मी के आपात हालात से निपटने के लिए अपनी सेवाओं में सुधार के लिए निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
116 have died from the heat in Oregon So far and strom in Florida Georgia
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के ओरेगॉन में जहां लू के कारण जान गंवाने वालों संख्या बढ़कर 116 हो गई है वहीं फ्लोरिडा, जॉर्जिया कैरोलिना और मैसाचुसेट्स में एल्सा तूफान ने कहर मचाया हुआ है। इस तूफान में जहां फ्लोरिडा के एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं जॉर्जिया में 10 लोग घायल भी हो गए हैं।

विज्ञापन


देश के चिकित्सा विशेषज्ञ ने बताया कि बृहस्पतिवार को लू ने नौ और लोगों की जान ले ली है। ओरेगॉन के गवर्नर कैट ब्राउन ने राज्य में गर्मी के आपात हालात से निपटने के लिए अपनी सेवाओं में सुधार के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अमेरिका के ओरेगॉन, वाशिंगटन और कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में चल रही लू के कारण तापमान ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दूसरी तरफ अमेरिका में एल्सा तूफान के चलते जगह-जगह पेड़ धराशाई हो गए हैं जिसके चलते रास्ते में कई वाहन चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने अभी इसके और बने रहने की आशंका जताई है। तूफान के चलते फिलहाल 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। फ्लोरिडा के उत्तरी खाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन के भी समाचार हैं। 


बाढ़ और बारिश की आशंका
जॉर्जिया में आए एल्सा तूफान के कारण 10 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां कुछ इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। यहां बुधवार शाम से ही बवंडर की चेतावनी जारी की गई थी। राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने कहा है कि फ्लोरिडा के कुछ हिस्सों में 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। इस कारण क्षेत्र में बाढ़ का भी खतरा है। यहां कई जगहों पर सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed