फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   11 years old boy arrested after mass shooting threat in Florida US news in hindi

US: फ्लोरिडा में 11 साल का छात्र अपने पास हथियारों की मार रहा था डींगे, गोलीबारी की भी दी धमकी; पुलिस ने दबोचा

Wed, 18 Sep 2024 10:54 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 18 Sep 2024 10:54 AM IST
सार

वोलुसिया काउंटी के शेरिफ माइक चिटवुड ने बताया कि 11 साल के कार्लो किंगस्टन डोरेली ने अपने साथ सहपाठियों को हथियारों का एक वीडियो दिखाया था और स्कूल में गोलीबारी करने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
11 years old boy arrested after mass shooting threat in Florida US news in hindi
11 साल का कार्लो किंग्स्टन डोरेली गिरफ्तार - फोटो : फेसबुक/Mike Chitwood

विस्तार

अमेरिका के फ्लोरिडा में 11 साल के एक लड़के को पुलिस ने गोलीबारी की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लड़के के पास से हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद हुआ है, जिसे देखकर पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। 

विज्ञापन


छात्रों के सामने मार रहा था डींगे
वोलुसिया काउंटी के शेरिफ माइक चिटवुड ने बताया कि 11 साल के कार्लो किंगस्टन डोरेली ने अपने साथ सहपाठियों को हथियारों का एक वीडियो दिखाया था और धमकी दी थी। वह अपने पास हथियारों का विशाल जखीरा होने तथा दो अलग-अलग स्कूलों में हमला करने की साजिश रचने की योजना के बारे में डींगे मार रहा था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एयरसॉफ्ट राइफल, पिस्तौल और नकली गोला-बारूद के साथ-साथ चाकू, तलवार और अन्य हथियार जब्त किए।
विज्ञापन


अब कह रहा मजाक था...
अधिकारी ने सोमवार को बताया कि लड़के ने नामों और लक्ष्यों की एक सूची तैयार की थी। हालांकि, पूछताछ करने पर उसने कहा कि यह सब एक मजाक था।

इन स्कूलों को निशाना बनाने की दी थी धमकी
माइक चिटवुड ने कहा, 'हमने वादे के अनुसार क्रीकसाइड मिडिल स्कूल के एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसने क्रीकसाइड या सिल्वर सैंड्स मिडिल स्कूल में गोलीबारी करने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं 11 साल के लड़के ने नामों और लक्ष्यों की एक सूची भी तैयार की थी। हालांकि, अब छात्र का कहना है कि यह सब एक मजाक था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़के को गिरफ्तार करने का वीडियो जारी
शेरिफ ने डोरेली पर सामूहिक गोलीबारी की धमकी देने का आरोप लगाया। साथ ही एक वीडियो जारी किया, जिसमें अधिकारियों को लड़के को जेल ले जाते हुए दिखाया गया। 

 

अधिकारी ने पहले ही बच्चों पर कार्रवाई करने की दी थी चेतावनी
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 11 साल के लड़के की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिनों पहले शेरिफ ने जॉर्जिया के अपालाची हाई स्कूल में हुई घातक गोलीबारी के बाद झूठी सूचना मिलने के बाद शरारतपूर्ण धमकी देने वाले बच्चों को सबक सिखाने का वादा किया था। इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed