फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   100000 people in 4-metre-wide alley know How South Korea stampede took place viral video South Korea Seoul

South Korea stampede: चार मीटर की गली में मौजूद थे एक लाख लोग, 10 पॉइंट्स में जानें आखिर क्यों हुआ यह हादसा?

Sun, 30 Oct 2022 07:57 AM IST
कुमार सम्भव जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: कुमार सम्भव जैन Updated Sun, 30 Oct 2022 07:57 AM IST
सार

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में भगदड़ के दौरान 151 लोगों की मौत के मामले में सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें नजर आया कि भगदड़ के बाद भी कई लोग मौज-मस्ती में लगे रहे। वहीं, रास्ता इतना संकरा था कि एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच पाई। ऐसे में डॉक्टर मौके पर ही लोगों को सीपीआर देने लगे।

विज्ञापन
100000 people in 4-metre-wide alley know How South Korea stampede took place viral video South Korea Seoul
सियोल में बचाव कार्य में जुटे कर्मचारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में भगदड़ की वजह से अब तक 151 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। सियोल के नाइटलाइफ इलाके की संकरी गलियों से लगातार लोगों के शव निकाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मरने वाले अधिकतर लोग की उम्र 20 साल के आसपास थी। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों ने इस हादसे में ड्रग्स का इस्तेमाल होने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। दुनियाभर के देश इस हादसे पर दुख जाहिर कर रहे हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया में राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिनसे दिल दहलाने वाले खुलाने हुए हैं। इस रिपोर्ट में महज 10 पॉइंट्स में जानते हैं कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ?

विज्ञापन


सियोल में हैलोवीन के दौरान भीड़ के बेकाबू होने से हादसा, अब तक 151 की मौत, 150 घायल

विज्ञापन

1. हैमिल्टन होटल के पास इटावोन की संकरी गली में हजारों लोग मौजूद थे। कोरोना प्रतिबंध हटने के बाद सियोल में पहला हैलोवीन इवेंट आयोजित किया गया था। 

2. दक्षिण कोरियन मीडिया के मुताबिक, इमरजेंसी की पहली सूचना रात करीब 10:22 बजे मिली थी। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन भीड़ की वजह से मेडिकल टीम को पहुंचने में वक्त लगा। 

विज्ञापन

3. बताया जा रहा है कि महज चार मीटर के दायरे में करीब एक लाख लोग मौजूद थे। वहीं, इटाओन सबवे स्टेशन और होटल से भारी भीड़ मौके पर पहुंच रही थी। 

4. कोरियन मीडिया के मुताबिक, नाइट स्पॉट वाली संकरी गली में मौजूद किसी प्रतिष्ठान में एक सेलिब्रिटी नजर आया था, जिसके बाद भीड़ काफी ज्यादा बढ़ गई।

5. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जिस गली में भगदड़ मची, वह महज चार मीटर चौड़ी थी। यह जगह इतनी कम है कि इसमें एक सेडान कार भी नहीं आ सकती।

6. भगदड़ के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को धक्का देना शुरू कर दिया। इसकी वजह से लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। 

7. भगदड़ मचते ही लोगों की हालत बिगड़ने लगी। इस दौरान काफी लोगों ने दम घुटने और कार्डियक अरेस्ट की दिक्कत होने के संकेत दिए। 

8. भीड़ की वजह से एंबुलेंस पीड़ितों के पास नहीं पहुंच सकी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कारों की छत पर खड़े होकर भीड़ को रास्ता छोड़ने के निर्देश दिए, जिससे एंबुलेंस के लिए रास्ता बन सके।

9. भगदड़ मचने के बाद भी काफी लोग मौज-मस्ती करते नजर आए। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रास्ते में रुकावट भी डाली। 

10. भीड़ और संकरी गली की वजह से जब एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी तो मेडिकल टीम ने मौके पर ही पीड़ितों को सीपीआर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed