{"_id":"5bac831e867a55013c43ba34","slug":"100-year-old-woman-will-marry-third-time-in-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: 100 साल की उम्र में तीसरी शादी करने वाली है महिला, लड़का है 26 साल छोटा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: 100 साल की उम्र में तीसरी शादी करने वाली है महिला, लड़का है 26 साल छोटा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला 100 साल की उम्र में तीसरी शादी करने जा रही है। इस महिला का नाम है नोरा विटकिस। नोरा अपने से 26 साल छोटे मैलकम याटिस के साथ शादी करने वाली हैं। याटिस उनके साथ बीते 30 सालों से रह रहे हैं। यह शादी 16 अक्तूबर को होने जा रही है। जिसकी तैयारियां अब शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
ज्यादा देर न हो जाए इसलिए रिश्ते को नाम देना चाहती हैं
नोरा का कहना है कि वह बीते 30 सालों से याटिस के साथ रह रही थीं। इस वक्त उनकी उम्र 100 साल है। वह इस साल दिसंबर में 101 साल की होने वाली हैं। नोरा कहती हैं कि ज्यादा देर न हो जाए इससे पहले वह ये शादी करना चाहती हैं। वह अपने और याटिस के रिश्ते को नाम देना चाहती हैं।
विज्ञापन
नोरा एक बच्चे की मां हैं। उनका जन्म साल 1917 में हुआ था। उनकी पहली शादी फ्रेड थॉमस नाम के व्यक्ति से 18 साल की उम्र में हुई थी। नोरा ने प्रेस्टाटन के गोल्फ हाउस में काफी समय तक बावर्ची और मेड का काम किया है। साल 1970 में उनके पहले पति की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने का फैसला किया और दूसरी शादी कर ली। लेकिन उनके दूसरे पति की मौत भी 16 साल बाद हो गई। इसके बाद वह याटिस से मिलीं। दोनों बीते 30 सालों से एक साथ रह रहे हैं। अब याटिस नोरा के तीसरे पति होंगे।