फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   100 British MP submit letter to PM Sunak demanding release of Scottish Sikh lodged in Indian jail

Britain: 100 ब्रिटिश सांसदों ने पीएम सुनक को सौंपा पत्र, भारतीय जेल में बंद स्कॉटिश सिख को रिहा करने की मांग

Thu, 07 Sep 2023 12:28 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 07 Sep 2023 12:28 AM IST
सार

विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कॉटलैंड के डंबर्टन के रहने वाले ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जोहल (36) को 2017 में भारत में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह दिल्ली की एक जेल में बंद है। ब्रिटेन में रह रहे उनके परिवार का आरोप है कि जोहल को जेल में यातनाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन
100 British MP submit letter to PM Sunak demanding release of Scottish Sikh lodged in Indian jail
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भारत आ रहे हैं। इससे पहले करीब 100 क्रॉस पार्टी ब्रिटिश सांसदों के एक समूह ने पीएम सुनक को हस्ताक्षर किए गए पत्र सौंपे हैं। पत्र में सांसदों ने आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान एक स्कॉटिश सिख व्यक्ति की रिहाई का मुद्दा उठाएं।

विज्ञापन

जानिए कौन है स्कॉटिश सिख व्यक्ति
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कॉटलैंड के डंबर्टन के रहने वाले ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जोहल (36) को 2017 में भारत में गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल वह दिल्ली की एक जेल में बंद है। ब्रिटेन में रह रहे उनके परिवार का आरोप है कि जोहल को जेल में यातनाएं दी जा रही हैं और उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने इसका खंडन किया है। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि जोहल को गंभीर आरोपों के कारण गिरफ्तार किया गया है और इसलिए उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें, जोहल के खिलाफ हत्या की साजिश रचने के नौ आरोप हैं।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
डम्मबर्टन सांसद मार्टिन डॉचर्टी ने पत्र में लिखा है कि ब्रिटिश नागरिक जोहल पांच वर्षों से भारत की जेल में बंद हैं। उसे मनमाने ढंग से हिरासत में रखा गया है। जोहल की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए शिखर सम्मेलन एक महत्वपूर्ण अवसर है। पत्र में लिखा है कि हम आपसे आग्रह करते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करें कि जगतार को नजरबंदी से रिहा किया जाए, जिससे वह अपने परिवार से मुलाकात कर सके। ब्रिटिश मानवाधिकार संगठन रिप्रिव भी जोहल के समर्थन में खड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्रियों ने उठाया था यह मुद्दा
हालांकि, डाउनिंग स्ट्रीट ने अबतक मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है कि प्रधानमंत्री सुनक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के दौरान इस मुद्दे को उठाएंगे या नहीं। बता दें, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और थेरेसा ने भारतीय अधिकारियों के साथ इस मुद्दे को उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed