{"_id":"5df1573d8ebc3e696a2e8e3d","slug":"10-thousand-indians-detained-in-america-in-the-year-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में साल 2018 में हिरासत में लिए गए 10 हजार भारतीय","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में साल 2018 में हिरासत में लिए गए 10 हजार भारतीय
Thu, 12 Dec 2019 02:23 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी सरकार की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2018 में करीब 10 हजार भारतीयों को हिरासत में लिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, कई अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा या जन सुरक्षा के लिए खतरे के रूप में देखे जाने वाले करीब 10 हजार भारतीयों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
‘आव्रजन प्रवर्तन: गिरफ्तारियां, हिरासत और बाहर भेजना और चयनित जनसंख्या से जुड़े मुद्दे’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट को सरकारी जवाबदेही कार्यालय ने तैयार किया है। अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन या आईसीई के द्वारा हिरासत में लिए जाने वाले भारतीयों की संख्या 2015 से 2018 के बीच दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन
बाहर भेजे जाने वालों की संख्या में भी इजाफा
आईसीई ने साल 2015 में 3,532 भारतीयों को हिरासत में लिया था। साल 2016 में 3,913, साल 2017 में 5,322 और साल 2018 में 9,811 भारतीयों को हिरासत में लिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार आईसीई ने साल 2018 में 831 भारतीयों को देश से बाहर भेजा। साल 2015 में 296, साल 2016 में 387 और साल 2017 में 474 भारतीयों को देश से बाहर किया गया था।
विज्ञापन