फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   10 million species on verge of extinction due to Human intervention : UN report

मनुष्य के दखल के कारण 10 लाख प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर : संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट

Tue, 23 Apr 2019 10:56 PM IST
अमर शर्मा एएफपी, पेरिस 
एएफपी, पेरिस  Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 23 Apr 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
10 million species on verge of extinction due to Human intervention : UN report
nature
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मसौदे के अनुसार मनुष्य के दखल के कारण करीब 10 लाख प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। इस रिपोर्ट में यह उल्लेख किया गया है कि कैसे इंसान ने प्राकृतिक संसाधनों को कमजोर किया जिस पर उनका अस्तित्व निर्भर करता है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि स्वच्छ हवा, पेयजल, कार्बन डाइऑक्साइड सोखने वाले जंगल, पराग छिड़कने वाले कीड़े, प्रोटीन संपन्न मछली और तूफान रोकने वाले मैन्ग्रोव में तेजी से आ रही कमी जलवायु परिवर्तन से कम खतरनाक नहीं है। इस रिपोर्ट को छह मई को जारी किया जाना है। 
विज्ञापन


इस रिपोर्ट के अनुसार, निश्चित तौर पर जैव विविधता में कमी और ग्लोबल वार्मिंग का करीबी संबंध है। पेरिस में 130 देशों के प्रतिनिधि 29 अप्रैल को 1,800 से अधिक पृष्ठों की इस रिपोर्ट का आकलन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट का संकलन करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था के अध्यक्ष रॉबर्ट वाटसन ने कहा, "हमें यह समझने की जरूरत है कि जलवायु परिवर्तन और प्रकृति को नुकसान बराबर महत्वपूर्ण हैं ना केवल पर्यावरण के लिए बल्कि विकास और आर्थिक मुद्दों के लिए भी।" 


रिपोर्ट में कहा गया है, "पांच लाख से 10 लाख प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर है, जिनमें से कई प्रजातियां दशकों में विलुप्त हो सकती है।" 

कई विशेषज्ञों का मानना है कि तथाकथित "व्यापक विलुप्तिकरण" पहले ही शुरू हो चुका है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आज पृथ्वी में करीब 80 लाख भिन्न प्रजातियों का घर है जिनमें से अधिकतर कीड़े-मकोड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed