फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Wiki ›   Cricket Statistics ›   Virat kohli likes christiano ronaldo discipline says better than lionel messi

विराट को क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मिलती है प्ररेणा, बताया मेसी से बेहतर खिलाड़ी

Fri, 02 Aug 2019 11:44 PM IST
Rajeev Rai स्स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 02 Aug 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
Virat kohli likes christiano ronaldo discipline says better than lionel messi
विराट रोनाल्डो - फोटो : अमर उजाला

फुटबॉल के मुरीद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वह पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से प्रेरणा लेते हैं। रोनाल्डो ने अपने बेमिसाल अनुशासन से अर्जेंटीना के लियोनल मेसी की तुलना में अधिक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। रोनाल्डो और कोहली दोनों ने फिटनेस के मामले में नए मानदंड कायम किए हैं। उन्होंने कहा,‘मेरे लिए रोनाल्डो सबसे ऊपर हैं। उनकी प्रतिबद्धता और अनुशासन लाजवाब है। आप हर मैच में देख सकते हैं। मैं हर उस क्लब का समर्थन करता हूं, जिसके लिए वह खेलते हैं। वह मुझे प्रेरित करते हैं। मेरे हिसाब से मेसी के मुकाबले रोनाल्डो ने अधिक चुनौतियों का सामना किया है और उनमें सफल रहे हैं। वह अधिक मुकम्मिल खिलाड़ी हैं और लोगों को प्रेरित करते हैं। बहुत लोग ऐसा नहीं कर पाते। वह कप्तान भी हैं और मैं इस बात का कायल हूं । उनका आत्मविश्वास गजब का है।’ 

विज्ञापन

 

1998 व 2002 फुटबॉल विश्व कप सबसे यादगार

Virat kohli likes christiano ronaldo discipline says better than lionel messi
ब्राजील फुटबॉल - फोटो : social media

भारतीय कप्तान ने कहा कि बचपन में वह ब्राजील के रोनाल्डो, रोनाल्डिन्हो, जर्मन गोलकीपर ओलिवर कान, मेसी, क्रोएशिया के लुका मोदरिच और स्पेन के आंद्रियास इनिएस्ता और जावी के प्रशंसक थे। उनकी पसंदीदा फुटबॉल यादों में 1998 और 2002 विश्व कप हैं। उन्होंने कहा कि ब्राजील को इन दोनों टूर्नामेंटों में देखना अद्भुत था। रोनाल्डो के कौशल से मैं दंग रह गया था। वह महानतम खिलाड़ियों में से हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

छेत्री विश्व कप खेलने के हकदार

Virat kohli likes christiano ronaldo discipline says better than lionel messi
sunil chhetri

भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारत विश्व कप के लिए क्वालिफाई करेगा। उन्होंने कहा,‘हम बहुत पीछे नहीं हैं। पिछले तीन-चार साल में हमारी फुटबॉल में काफी सुधार आया है। नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। छेत्री बखूबी टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वह विश्व कप खेलने का हकदार है। टीम को उसके लिए क्वालिफाई करना चाहिए। वह चैंपियन और शानदार इंसान भी हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed