{"_id":"57e8cac14f1c1b7e5d573e0b","slug":"ashwin-will-score-more-than-4000-runs-and-take-more-than-500-wickets-in-tests","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अश्विन को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी, बनाएंगे ये बड़े रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket Statistics","title_hn":"क्रिकेट आंकडे","slug":"cricket-stats"}}
अश्विन को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी, बनाएंगे ये बड़े रिकॉर्ड
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
अश्विन
- फोटो : getty
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व निदेशक रवि शास्त्री ने रविचंद्रन अश्विन को सबसे तेजी से 200 टेस्ट विकेट हासिल करने पर बधाई दी है। शास्त्री टीम के साथ 18 महीने तक बतौर निदेशक रहे। उन्होंने अश्विन को एक क्रिकेटर और एक व्यक्ति के रूप में उभरते हुए देखा है।
अश्विन सबसे तेजी से 200 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 37 टेस्ट मैचों में यह मुकाम हासिल किया है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 200 विकेट हासिल करने का रेकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर क्लेरी ग्रिमेट के नाम है जिन्होंने 36 टेस्ट मैचों में यह कीर्तिमान बनाया था।
अंग्रेजी अखबार मुंबई मिरर में लिखे अपने कॉलम में शास्त्री कहते हैं कि उन मैं खुशकिस्मत लोगों में से हूं जिन्होंने अश्विन को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि इस नाते मैं दावे से कह सकता हूं कि अश्विन शेर की तरह गेंदबाजी करते हैं। वह इंतजार करते है, फिर इंतजार करते हैं और आखिरी हमला बोलने से पहले एक बार फिर थोड़ा सा इंतजार करते हैं। जैसे जंगल में शेर को पता होता है कि अपने शिकार पर कब हमला बोलना है उसी तरह अश्विन भी हैं। वह सोचते हैं, योजना बनाते हैं, अंदाजा लगाते हैं और फिर जब वह हमला करते हैं असहाय बल्लेबाज के पास कोई विकल्प नहीं होता।

Trending Videos
अश्विन बनाएंगे ये रिकॉर्ड, फिर नहीं मिलेगा दूसरा अश्विन
रवि शास्त्री
पूर्व कप्तान ने कहा कि यहां कानपुर में भी उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को शानदार गेंद पर आउट किया। ऑफ स्पिनर्स ग्रीन पार्क मैदान पर कामयाबी हासिल कर सकते हैं लेकिन वे उन दो तरह की गेंदें नहीं फेंक सकते। स्पिनर्स आएंगे और जाएंगे लेकिन आपको दूसरा अश्विन इतनी आसानी से नहीं मिलेगा।
200 विकेट इतनी आसानी से नहीं मिलते हैं। वह अश्विन की निरंतरता, संयम और योजना का नतीजा है। अश्विन कई घंटे तक नेट पर मेहनत करते हैं। वह नेट पर एक खास योजना के साथ उतरते हैं और जब तक उसे हासिल नहीं कर लेते तब तक संतुष्ट नहीं होते।
शास्त्री का मानना है कि अब तक हमने जो देखा है वह उनकी क्षमता का 30 प्रतिशत ही है। वह शारीरिक रूप से काफी मजबूत हैं और अगर वह अपनी लय बरकरार रख पाए तो वह 500 टेस्ट विकेट ही नहीं बल्कि 4000 टेस्ट रन भी बना सकते हैं।