फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Violence erupted in west bengal panchayat election, two injured

West Bengal: बंगाल चुनाव में फिर हिंसा, दो घायल, बम-पिस्तौल बरामद

Wed, 28 Jun 2023 07:48 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 28 Jun 2023 07:48 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात चुनाव प्रचार के दौरान दक्षिण 24 परगना जिले के गोसाबा में दो गुट भिड़ गए। इसमें वाम समर्थित एक आरएसपी कार्यकर्ता को गोली मार दी गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है...

विज्ञापन
West Bengal: Violence erupted in west bengal panchayat election, two injured
West Bengal Panchayat Election - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

बंगाल में पंचायत चुनाव के मद्देनजर हिंसा जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों से गोली चलने की खबरें आ रही हैं। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये दो घटनाएं राज्य के दक्षिण 24 परगना और कूचबिहार के दिनहाटा में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार गोलीबारी हुई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात चुनाव प्रचार के दौरान दक्षिण 24 परगना जिले के गोसाबा में दो गुट भिड़ गए। इसमें वाम समर्थित एक आरएसपी कार्यकर्ता को गोली मार दी गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है, लेकिन तृणमूल आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से बम और पिस्तौल बरामद किए हैं।

विज्ञापन

दूसरी ओर, उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार गोलीबारी की घटना हुई है। मंगलवार देर रात गीतालदह गांव में गोली लगने से तृणमूल प्रत्याशी का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। तृणमूल ने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस समर्थित लोगों ने इसे अंजाम दिया है। वहीं, भाजपा के स्थानीय मंडल अध्यक्ष अजय राय ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे तृणमूल की आपसी लड़ाई बताया है।

विज्ञापन

बुधवार को कूचबिहार के शीतलकूची में भी गोलीबारी की घटना सामने आई है। तृणमूल का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने उसके एक कार्यकर्ता को लक्ष्य कर फायरिंग की। हालांकि निशाना चूकने से वह बच गया। इसके बाद आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ता के बाइक में आग लगा दी गई। हालांकि स्थानीय भाजपा विधायक बरेन चंद्र बर्मन ने आरोपों को खारिज किया है। मंगलवार को ही बांग्लादेश सीमा के पास के दिनहाटा क्षेत्र में मंगलवार सुबह भी तृणमूल और भाजपा समर्थकों के बीच संघर्ष के दौरान गोलीबारी में बाबू हक नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए थे। राज्य में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव होना है। चुनावी हिंसा में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed