फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal Teachers Scam: Court's remarks, Some members of CBI are not working properly

West Bengal Teachers Scam: अदालत की टिप्पणी- सीबीआई के कुछ सदस्य ठीक से नहीं कर रहे से काम

Mon, 07 Nov 2022 07:23 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 07 Nov 2022 07:23 PM IST
सार

West Bengal Teachers Scam: न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने कहा था कि स्वेच्छा से इस्तीफा देने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि स्वेच्छा से इस्तीफा नहीं देने वालों को परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं...

विज्ञापन
West Bengal Teachers Scam: Court's remarks, Some members of CBI are not working properly
Calcutta high court - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

बंगाल शिक्षक घोटाला मामले की जांच कर रहे सीबीआई के कुछ सदस्य ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। शिक्षक घोटाले मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने सीबीआई के कार्य के प्रति असंतोष जाहिर करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने संकेत में कहा, यदि आवश्यक हुआ तो कुछ सदस्यों को बदला भी जा सकता है।

विज्ञापन

हालांकि अवैध रूप से नौकरी पाने वाले शिक्षकों के इस्तीफे की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है। लेकिन अभी तक किसी भी शिक्षक ने इस्तीफा नहीं दिया है। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय द्वारा बंगाल के सरकारी स्कूलों में अवैध रूप से शिक्षक की नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों के लिए स्वेच्छा से इस्तीफा देने की तय समय सीमा सोमवार को समाप्त हो गई। लेकिन इस दौरान पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) के कार्यालय में एक भी इस्तीफा नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने कहा था कि स्वेच्छा से इस्तीफा देने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि स्वेच्छा से इस्तीफा नहीं देने वालों को परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। सोमवार को इसी मामले में सुनवाई को दौरान गंगोपाध्याय ने यह टिप्पणी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed