West Bengal: मोमिनपुर हिंसा की जांच एनआईए ने अपने हाथ में ली
West Bengal: अल्पसंख्यक बहुल मोमिनपुर इलाके में नौ व 10 अक्तूबर की रात को उपद्रव हुआ था। इस दौरान कई घरों पर हमले हुए थे और कई वाहन फूंक दिए गए थे। राज्य में मुख्य विपक्षी भाजपा ने इस हिंसा के पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताते हुए एनआईए से जांच की मांग की थी...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता के इकबालपुर थाना क्षेत्र के मोमिनपुर में कुछ दिन पहले हुई सांप्रदायिक हिंसा की जांच बुधवार को एनआईए ने अपने हाथ में ले ली है। एनआईए ने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ही केंद्रीय गृहमंत्रालय ने मामले की जांच एनआईए को सौंपने का आदेश दिया था। भाजपा ने इस हिंसा के पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी से इसकी जांच कराने की मांग की थी।
जानकारी के मुताबिक एनआईए ने अपने द्वारा दर्ज प्राथमिकी की एक प्रति बुधवार को कोलकाता के बैंकशाल अदालत के समक्ष भी प्रस्तुत किया और आधिकारिक तौर पर कोलकाता पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच अपने हाथ में ले ली। इसके पहले 12 अक्तूबर को को कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। इसका नेतृत्व कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल कर रहे थे।
अल्पसंख्यक बहुल मोमिनपुर इलाके में नौ व 10 अक्तूबर की रात को उपद्रव हुआ था। इस दौरान कई घरों पर हमले हुए थे और कई वाहन फूंक दिए गए थे। राज्य में मुख्य विपक्षी भाजपा ने इस हिंसा के पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताते हुए एनआईए से जांच की मांग की थी। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हिंसा की जांच एनआईए से कराने और अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की थी।