फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: Former CM of Bengal Buddhadeb Bhattacharya health deteriorated, hospitalized

West Bengal: बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Sat, 29 Jul 2023 09:43 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 29 Jul 2023 09:43 PM IST
सार

बुद्धदेव भट्टाचार्य काफी लंबे समय से सांस की समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले दिनों उन्हें सांस लेने में दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था, लेकिन बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी...

विज्ञापन
West Bengal: Former CM of Bengal Buddhadeb Bhattacharya health deteriorated, hospitalized
बुद्धदेब भट्टाचार्य (फाइल फोटो) - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस लेने की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार दोपहर को परेशानी अचानक बढ़ने के बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि वे काफी लंबे समय से सांस की समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले दिनों उन्हें सांस लेने में दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था, लेकिन बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इस बीच, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ माकपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को लंबे समय से सांस की समस्या है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को उनके ऑक्सीजन का स्तर काफी नीचे आ गया था। करीब 80 वर्षीय बुद्धदेव भट्टाचार्य के कुछ रक्त परीक्षण किए जाएंगे। जानकारी मिली है कि पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। 

विज्ञापन


इस बीच, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्जी के परिवार के सदस्य उनसे मिलने वुडलैंड्स अस्पताल पहुंचे। वुडलैंड्स अस्पताल के एक बयान के अनुसार, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्जी को लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन और टाइप II रेस्पिरेटरी विफलता के कारण वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन, एंटीबायोटिक्स और अन्य सहायक प्रबंधन पर रखा गया है। आवश्यक जांच कर ली गई है और रिपोर्ट का इंतजार है। वे हेमोडायनामिक तौर पर स्थिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed