फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: explosion in firecracker shop in Malda, two killed

West Bengal: अब मालदा में पटाखे की दुकान में विस्फोट, दो की मौत

Tue, 23 May 2023 01:51 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 23 May 2023 01:51 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब छह बजे इंग्लिश बाजार स्थित पटाखे की दुकान में एक के बाद एक कई धमाकों की आवाज सुनाई दी। इसके बाद दुकानों में आग लग गई...

विज्ञापन
West Bengal: explosion in firecracker shop in Malda, two killed
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पश्चिम बंगाल में अवैध पटाखों की दुकान में विस्फोट का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब बंगाल के मालदा जिले के इंग्लिश बाजार में पटाखे की दुकान में जबरदस्त धमाका हुआ है। विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई है। दमकल विभाग के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब छह बजे इंग्लिश बाजार स्थित पटाखे की दुकान में एक के बाद एक कई धमाकों की आवाज सुनाई दी। इसके बाद दुकानों में आग लग गई। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि बीच बाजार में इस तरह से पटाखों की दुकान को किसने खोलने की इजाजत दी। इस हादसे में दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार राठबाड़ी क्षेत्र के नेताजीपुर बाजार में पटाखे की दुकान में आग लग गई, यह आग आसपास के इलाकों में फैल गई। दुकानदारों में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन

आरोप है कि दुकान में बड़ी मात्रा में कार्बाइड का स्टॉक था। दमकल विभाग के मुताबिक, नेताजीपुर बाजार में जिस पटाखे की दुकान में आग लगी, वह काफी घने इलाके में है। नतीजा यह हुआ कि आग आसपास की चार अन्य दुकानों में भी फैल गई। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि इतने घने इलाके में पटाखे की दुकान कैसे खोली गई। दुकान के पास वैध लाइसेंस है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed