फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: ED claims, scam of more than 500 crores happened in primary education scam itself

West Bengal: ईडी का दावा, प्राथमिक शिक्षा घोटाले में ही हुआ 500 करोड़ से अधिक का घपला

Tue, 27 Dec 2022 07:58 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 27 Dec 2022 07:58 PM IST
सार

ईडी ने अपनी जांच में यह भी पाया है कि 2011 में तृणमूल कांग्रेस की जीत के अगले वर्ष यानि 2012 से ही शिक्षा क्षेत्र में घोटाला शुरू हो गया था। घोटाले का सूत्रपात कोलकाता में एक शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के साथ हुआ था, जिसके अध्यक्ष तृणमूल के एक प्रभावशाली नेता थे...

विज्ञापन
West Bengal: ED claims, scam of more than 500 crores happened in primary education scam itself
enforcement directorate - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही ईडी ने दावा किया है कि 2012 से 2022 तक सिर्फ प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला हुआ है। ईडी ने अपनी जांच में यह भी पाया है कि 2011 में तृणमूल कांग्रेस की जीत के अगले वर्ष यानि 2012 से ही शिक्षा क्षेत्र में घोटाला शुरू हो गया था। घोटाले का सूत्रपात कोलकाता में एक शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के साथ हुआ था, जिसके अध्यक्ष तृणमूल के एक प्रभावशाली नेता थे। इस मामले में पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मानिक भट्टाचार्य गिरफ्तारी हो चुके हैं।

विज्ञापन

ईडी के मुताबिक सिर्फ शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, निजी डीएलएड कालेजों के अनुमोदन, लाइसेंस के नवीकरण, छात्रों की ऑफलाइन व ऑनलाइन भर्ती के बाबत भी भारी रिश्वत ली गई थी। इसमें लगभग 30 करोड़ रुपये के घोटाले का पता चला है। इसमें भी मानिक भट्टाचार्य की संलिप्तता सामने आई है। वे राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के इशारे पर काम करते थे, जो इस समय जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed