फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: BJP State President Sukanta Majumdar said– only one woman Mamta Banerjee is safe in Bengal

West Bengal: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार बोले- बंगाल में केवल एक महिला सुरक्षित, वह हैं ममता बनर्जी

Thu, 27 Apr 2023 07:20 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 27 Apr 2023 07:20 PM IST
सार

सुकांत मजूमदार ने कहा, पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज में हुई हत्या के विरोध में भाजपा ने उत्तर बंगाल में शुक्रवार को 12 घंटे बंद का एलान किया है। सुकांत ने गुरुवार को शाम को यहां हत्या के विरोध में भाजपा कल यानी शुक्रवार को पूरे उत्तर बंगाल में 12 घंटे बंद का आह्रवान किया...

विज्ञापन
West Bengal: BJP State President Sukanta Majumdar said– only one woman Mamta Banerjee is safe in Bengal
West Bengal: Sukant Majumdar - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा है कि पूरे बंगाल में केवल एक महिला सुरक्षित हैं और वह हैं प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। उनके अलावा बंगाल में कोई अन्य महिला सुरक्षित नहीं है। वे उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज में हुई किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, केवल ममता बनर्जी ही सुरक्षित हैं। क्योंकि उनकी सुरक्षा के लिए हजारों पुलिस कर्मी साथ रहते हैं। सुकांत मजूमदार ने कहा, पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज में हुई हत्या के विरोध में भाजपा ने उत्तर बंगाल में शुक्रवार को 12 घंटे बंद का एलान किया है। सुकांत ने गुरुवार को शाम को यहां हत्या के विरोध में भाजपा कल यानी शुक्रवार को पूरे उत्तर बंगाल में 12 घंटे बंद का आह्रवान किया।

विज्ञापन

उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज में पिछले कई दिनों से बवाल मचा हुआ है। अभी आदिवासी किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या का ममला अभी सुलझा भी नहीं था कि बुधवार को इसी जिले के चांदगांव में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजन और भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि युवक की मौत पुलिस की गोली से हुई है। घटना के बाद से भाजपा नेताओं ने कालियाजंग में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जबकि दूसरी ओर कलकत्ता हाईकोर्ट ने युवती की मौते मामले में आगामी मंगलवार तक घटना की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और वरिष्ठ भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि ममता बनर्जी के ही कहने पर पुलिस ने दलितों की हत्या शुरू की है। गुरुवार को सुकांत मजूमदार ने कहा कि बुधवार को राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस को उकसाया था। उसी का परिणाम है कि राजवंशी समुदाय के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसकी वजह बस इतनी है कि राजवंशी समुदाय के लोगों ने भाजपा को वोट दिया है। उल्लेखनीय है कि कलियागंज थाना क्षेत्र के राधिकापुर चांदगांव पंचायत समिति के सदस्य विष्णु बर्मन के घर पुलिस ने छापेमारी की थी। उनके नहीं मिलने पर उसके बूढ़े मां-बाप को हिरासत में लेकर थाना ले जाने की कोशिश हुई। गांव वालों ने विरोध किया। मृतक की मां ने कहा कि इसके बाद पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें मृत्युंजय को गोली लग गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कालियागंज कांड: हाईकोर्ट ने मांगी पुलिस रिपोर्ट

उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज में एक नाबालिग बच्ची से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा ने गुरुवार को पुलिस से आगामी मंगलवार तक घटना की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। इसके साथ ही इस मामले में केस डायरी और अन्य जानकारी कोर्ट को देनी होगी। दो मई को मामले की अगली सुनवाई होगी। उसके पहले सारे दस्तावेज हाईकोर्ट में जमा कराने होंगे। पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में दावा किया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है, बल्कि जहर खाने से मौत हुई है।

दूसरी ओर, परिवार दोबारा पोस्टमार्टम की मांग कर रहा था। इस पर कोर्ट ने उन्हें पुलिस रिपोर्ट पढ़ने के लिए कहा है। उन्होंने पुलिस से परिवार को एफआईआर की कॉपी और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट देने को कहा है। कोर्ट ने कहा, पोस्टमार्टम और उसका वीडियो संरक्षित रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed