फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal: BJP leader shot dead in Bengal, BJP demands CBI inquiry

West Bengal: बंगाल में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, BJP ने सीबीआई जांच की मांग की

Fri, 02 Jun 2023 08:08 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 02 Jun 2023 08:08 PM IST
सार

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी कहा कि पंचायत चुनाव से पहले विरोधी नेताओं पर हमले बढ़ने लगे हैं। खुलेआम भाजपा नेताओं की हत्या की जा रही है। उन्होंने दिनहाटा में भाजपा नेता की हत्या की जांच सीबीआई कराने की मांग की...

विज्ञापन
West Bengal: BJP leader shot dead in Bengal, BJP demands CBI inquiry
BJP leader Suvendu Adhikari - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पश्चिम बंगाल के दिनहाटा में भाजपा नेता की दिनदहाड़े घर में घुसकर गोली मारकर हत्या का आरोप लगा है। मारे गए भाजपा नेता की पहचान प्रशांत रॉय बसुनिया के रूप में हुई है। हत्या के बाद दिनहाटा के शिमुलताला में घटना को लेकर तनाव फैल गया है। भाजपा ने हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस समर्थित आपराधियों पर लगाया है जबकि तृणमूल ने आरोपों को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह प्रशांत घर में चारपाई पर बैठा था। घर का गेट खुला हुआ था। इसी दौरान कुछ युवक घर में घुसे और कथित तौर पर उन पर गोली चला दी। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े चले आए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों प्रशांत को मृत घोषित कर दिया। हत्याकांड की घटना के पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। मंत्री उदयन गुहा ने कहा, हमले से तृणमूल का कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन

दूसरी ओर, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी कहा कि पंचायत चुनाव से पहले विरोधी नेताओं पर हमले बढ़ने लगे हैं। खुलेआम भाजपा नेताओं की हत्या की जा रही है। उन्होंने दिनहाटा में भाजपा नेता की हत्या की जांच सीबीआई कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed