फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Vijay Diwas: Bangladeshi freedom fighters will come on Victory Day, many programs will be organized

Vijay Diwas: विजय दिवस पर आएंगे बांग्लादेशी मुक्तियोद्धा, कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन

Tue, 06 Dec 2022 07:49 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 06 Dec 2022 07:49 PM IST
सार

भारतीय सेना की ओर से सेना की पूर्वी कमान मुख्यालय में विजय दिवस से पूर्व आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेजर जनरल डीएस कुशवाहा ने कहा कि विजय दिवस के अवसर पर कोलकाता में 13 से 16 दिसंबर तक विभिन्न जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा...

विज्ञापन
Vijay Diwas: Bangladeshi freedom fighters will come on Victory Day, many programs will be organized
Vijay Diwas - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विजय दिवस के मौके पर बांग्लादेश से कई बांग्लादेशी योद्धा भारत आएंगे और अपनी यादों को साझा करेंगे। वे बाएंगे कि किस तरह से 16 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश के जन्म से पहले भारतीय सेना ने 93,000 पाकिस्तानी सेना के जवानों को युद्ध बंदी बना लिया था।

विज्ञापन

भारतीय सेना की ओर से सेना की पूर्वी कमान मुख्यालय में विजय दिवस से पूर्व आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेजर जनरल डीएस कुशवाहा ने कहा कि विजय दिवस के अवसर पर कोलकाता में 13 से 16 दिसंबर तक विभिन्न जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिससे पता चलेगा कि उस समय ढाका और बांग्लादेश का नजारा कैसा था और भारतीय वीरों ने किस तरह से दुश्मनों के छक्के छुड़ाए थे और बांग्लादेश का जन्म हुआ था। इन कार्यक्रमों के माध्यम से दोनों देशों के सांस्कृतिक समन्वय को दिखाया जाएगा। इस दौरान भारतीय वीरों के पराक्रम और साहसिक गतिविधियों को भी दिखाया जाएगा।

विज्ञापन

बांग्लादेश हमेशा भारतियों का ऋणी रहेगा: इलियास

इसी कार्यक्रम में बांग्लादेश के कोलकाता स्थित उप उच्चायोग अंदालीब इलियास ने कहा कि बांग्लादेश की स्वतंत्रता में उनका देश भारतीय सेना और लोगों का सदा ऋणी रहेगा। जिस तरह से भारतीय सेना ने बांग्लादेश की आजादी में भूमिका निभाई, वह भी एक एतिहासिक घटना है। भारत ने जिस तरह से हमारे देश की मदद की, उसका कोई सानी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और बांग्लादेश की दोस्ती औरों से अलग है। भारत का साथ हमेशा बांग्लादेश को मिलता रहा है। उन्होंने कहा, पहली बार 2021 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ने बांग्लादेश का दौरा किया। यह भी आज तक के इतिहास में पहली बार हुआ। इस कार्यक्रम में वयोवृद्ध पत्रकार दीलिप चक्रवर्ती ने भी अपने अनुभव साझा किए, जिन्होंने एक पत्रकार के रूप में 1971 का युद्ध की रिपोर्टिंग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed