फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   VHP demands- Government should ensure the safety of Hindus in Meghalaya

Meghalaya: विहिप बोली- मेघालय में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार

Fri, 04 Nov 2022 08:02 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग
अमर उजाला ब्यूरो, शिलांग Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 04 Nov 2022 08:02 PM IST
सार

Meghalaya: विहिप के महामंत्री मिलिंद परांडे ने मेघालय की राजधानी शिलांग में 28 अक्तूबर को हुई हिंसा की निंदा की है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि हिंसा व अलगाववादी संगठनों पर कड़ी कार्रवाई कर राज्य के निरपराध व शांतिपूर्ण हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए...

विज्ञापन
VHP demands- Government should ensure the safety of Hindus in Meghalaya
Milind Parande - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) पूर्वोत्तर में मेघालय में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। विहिप के महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा है कि मेघालय में जिस तरह की हिंसा हुई है, वह केवल राज्य या केंद्र सरकार के लिए ही चिंता का विषय नहीं बल्कि पूरे देश के लिए चिंता का विषय है।

विज्ञापन

मिलिंद ने मेघालय की राजधानी शिलांग में 28 अक्तूबर को हुई हिंसा की निंदा की है। उल्लेखनीय है कि फेडरेशन ऑफ खासी, जयंतिया और गारो पीपल के द्वारा कथित बेरोजगारी के विरोध में निकाला गया प्रदर्शन हिंसक हो गया था।

विज्ञापन

मिलिंद ने कहा, यह मेघालय सरकार या केंद्र सरकार के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण देश के लिए चिंता का विषय है। मिलिंद परांडे ने सरकार से मांग की है कि हिंसा व अलगाववादी संगठनों पर कड़ी कार्रवाई कर राज्य के निरपराध व शांतिपूर्ण हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए, जो ऐसे लोगों को बढ़ावा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परांडे ने कहा कि अनियंत्रित हिंसा करने के अलावा उन्मादी भीड़ द्वारा जिस प्रकार के राजनीतिक व राष्ट्र विरोधी नारे लगाए गए, उससे स्पष्ट होता है कि इस कथित आंदोलन के पीछे किन शक्तियों की प्रेरणा है। ऐसा लगता है कि मेघालय और भारत का हताश विपक्ष मेघालय के युवाओं के एक वर्ग को भ्रमित कर हिंसा के मार्ग पर जाने के लिए प्रेरित कर रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed