Stone pelting on Vande Bharat: सीएम ममता बोलीं- बंगाल को बदनाम करने की कोशिश, होगी सख्त कार्रवाई
Stone pelting on Vande Bharat: मुख्यमंत्री बनर्जी ने पथराव की घटना को लेकर कहा कि बिहार के लोग हो सकता है कि परेशान हों क्योंकि उन्हें वंदे भारत एक्सप्रेस नहीं मिली है। उन्होंने कहा, बिहार के लोगों को इस वजह से ट्रेन नहीं मिली क्योंकि यह लोग भाजपा के साथ नहीं हैं...
विस्तार
पश्चिम बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुई पथराव की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गुरुवार को बयान सामने आया है। रेलवे की तरफ से बयान आने के बाद कि पथराव की घटना बिहार में हुई लगती है, इसके बाद ममता ने कहा, यह घटना बंगाल को बदनाम करने की कोशिश है। उन्होंने कहा, फेक न्यूज फैलाने की कोशिश कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बिहार के लोगों के परेशान होने की आशंका व्यक्त की।
मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि बिहार के लोग हो सकता है कि परेशान हों, क्योंकि उन्हें वंदे भारत एक्सप्रेस नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 दिसंबर को कोलकाता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद से वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई थी।
मुख्यमंत्री बनर्जी ने पथराव की घटना को लेकर कहा कि बिहार के लोग हो सकता है कि परेशान हों क्योंकि उन्हें वंदे भारत एक्सप्रेस नहीं मिली है। उन्होंने कहा, बिहार के लोगों को इस वजह से ट्रेन नहीं मिली क्योंकि यह लोग भाजपा के साथ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि फेक न्यूज फैलाने की कोशिश कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।