Rujira Banerjee: तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी को ईडी का समन; रुजिरा से पूछताछ खत्म, चार घंटे तक हुई पूछताछ
Rujira Banerjee: रुजिरा को उनके दो बच्चों के साथ सोमवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोका गया था। इसके बाद उन्हें आठ जून को ईडी के समक्ष पेश होने को कहा गया था। ईडी के समन के मुताबिक वे गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित ईडी के दफ्तर पहुंचीं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन किया है। ईडी ने उन्हें शिक्षक भर्ती घोटाले मामले में 13 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि, अभिषेक बनर्जी ने पहले से तय कार्यक्रमों की वजह से ईडी के सामने पेश नहीं हो पाने की बात कही है। इससे पहले अभिषेक की पत्नी रुजिरा बनर्जी से ईडी ने गुरुवार को करीब चार घंटे पूछताछ की। कोयला घोटाले मामले में ईडी ने उनको तलब किया था।
रुजिरा गुरुवार को करीब 12.30 बजे ईडी दफ्तर पहुंचीं। शाम को करीब 4.30 बजे वे ईडी की दफ्तर से बाहर निकलीं। दिल्ली से आई विशेष टीम के सदस्यों ने उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सीजीओ कॉम्प्लेक्स दफ्तर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।
रुजिरा को उनके दो बच्चों के साथ सोमवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोका गया था। इसके बाद उन्हें आठ जून को ईडी के समक्ष पेश होने को कहा गया था। ईडी के समन के मुताबिक वे गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित ईडी के दफ्तर पहुंचीं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से आए ईडी के तीन अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। शाम को करीब 4.30 बजे रुजिरा ईडी दफ्तर से बाहर निकलीं और घर के लिए रवाना हो गईं। इस पूरे मामले पर अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि राज्य में पंचायत चुनाव से पहले उनके प्रचार अभियान को रोकने के लिए उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। इस दौरान सीजीओ कॉम्प्लेक्स के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
इस मामले में रुजिरा से सीबीआई और ईडी दोनों पहले भी पूछताछ कर चुकी हैं। सीबीआई ईस्टर्न कोलफील्ड्स की खदानों से अवैध रूप से खनन किए गए करीबन हजार करोड़ रुपये के कोयले की घोटाले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि इस घोटाले में हवाला के माध्यम से भी लेन-देन किया हुआ है, जिसकी जांच ईडी कर रही है।