North East Half Marathon: पहली बार पांच फरवरी को पूर्वोत्तर सीमांत रेल करेगा पूर्वोत्तर हाफ मैराथन का आयोजन
पूर्वोत्तर हॉफ मैराथन, रविवार 5 फरवरी, 2023 को मालीगांव में आयोजित की जाएगी और पूरे भारत के साथ-साथ विदेश से लगभग 3000 धावकों के दौड़ में भाग लेने की उम्मीद है। विजेताओं को बतौर पुरस्कार 11 लाख रुपये के अतिरिक्त ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर सीमांत रेल (पू.सी. रेल) पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए पहली बार नॉर्थ-ईस्ट हॉफ मैराथन का आयोजन करने जा रहा है। शुक्रवार को पू.सी. रेल के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता ने गुवाहाटी के मालीगांव में नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे स्पोर्टस एसोसिएशन (एनएफआरएसए) इंडोर स्टेडियम, मालीगांव में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। हाफ मैराथन का आयोजन 5 फरवरी, 2023 में किया जाएगा।
पूर्वोत्तर हॉफ मैराथन, रविवार 5 फरवरी, 2023 को मालीगांव में आयोजित की जाएगी और पूरे भारत के साथ-साथ विदेश से लगभग 3000 धावकों के दौड़ में भाग लेने की उम्मीद है। विजेताओं को बतौर पुरस्कार 11 लाख रुपये के अतिरिक्त ट्रॉफी, पदक और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसके लिए पू. सी. रेल ने इनोवेशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ हाथ मिलाया है। इस अवसर पर एनएफआरएसए के अध्यक्ष राजीव महाजन ने इस प्रतिस्पर्धा के बारे में जानकारी दी। प्रतिस्पर्धा के क्यूरेटर कैप्टन राहुल बाली ने मैराथन, पुरस्कार राशि और प्रदान की जाने वाली ट्राफियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर, एनएफआरएसए के अध्यक्ष राजीव महाजन, राष्ट्रीय साइक्लिंग चैंपियनशिप के खिलाड़ी रोनाल्डो सिंह और रोजित सिंह, मुक्केबाजी में द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता सागरमल धायल, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कल्पना चौधरी और इंटरनेशनल मैराथन धावक अब्दुल बारिक, द्रोणाचार्य और अर्जुन पुरस्कार विजेता मोहम्मद अली कमर, भारतीय 'ए' टीम के पूर्व क्रिकेटर जावेद जामान और रेलवे खेलकूद संवर्धन बोर्ड के खेल समन्वयक सुधीर हूडा भी उपस्थित थे।
इच्छुक प्रतिभागी मैराथन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से पंजीकरण करा सकेंगे। पू.सी. रेल के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता ने कहा. पू.सी. रेल कनेक्टिविटी के अलावा खिलाड़ियों को सशक्त बनाने एवं पूर्वोत्तर भारत के विकास के अपने प्रयास में दृढ़ है और एनई हॉफ मैराथन इस दिशा में एक कदम है। कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने से अलावा, पू.सी. रेल अपने क्षेत्राधिकार के अधीन विभिन्न स्थानों पर खेल आयोजनों को भी बढ़ावा दे रहा है। इवेंट के क्यूरेटर कैप्टन राहुल बाली ने पू.सी. रेल के शानदार पहल की सराहना की। इस हॉफ मैराथन से संबंधित विवरण पू.सी. रेल के सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों में प्रकाशित किया जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए जल्द ही नॉर्थईस्ट हॉफ मैराथन से जुड़ी वेबसाइट लॉन्च की जाएगी।