फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Mamata Banerjee big announcement, said everyone will get free Corona vaccine

ममता बनर्जी का बड़ा एलान, कहा- हर किसी को मुफ्त लगेगा कोरोना का टीका

Sun, 10 Jan 2021 01:06 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 10 Jan 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee big announcement, said everyone will get free Corona vaccine
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना के टीके को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जरूरतमंद लोगों को प्रदेश सरकार मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन लगवाएगी। प्रदेश सरकार इसकी तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन


ममता के दांव से राज्य के लोग खुश
कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सोमवार यानी 11 जनवरी को एक बैठक करने वाले हैं। प्रधानमंत्री ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शाम 4 बजे से शुरू करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक से पहले ही ममता ने कोरोना टीकाकरण को लेकर बड़ा दांव चल दिया है। ममता के इस एलान के बाद से राज्य के लोगों में खुशी की लहर दौड़ उठी है। लोगों को उम्मीद है कि अब उन्हें कोरोना महामारी से जल्द ही निजात मिलने वाली है।
विज्ञापन


16 जनवरी से चलेगा कोरोना टीकाकरण अभियान
वैसे तो देश में केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू होने जा रहा है, लेकिन ममता बनर्जी ने अपने राज्य के लोगों को इससे पहले ही वैक्सीन लगवाने का फैसला कर लिया है। बता दें 16 जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान में 50 साल से अधिक उम्र के वे लोग जिन्हें पहले से कोई बीमारी है, स्वास्थ्यकर्मी,  फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाया जाएगा। हालांकि, केंद्र सरकार ने ये साफ नहीं किया है कि इन लोगों से रुपये लिए जाएंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई राज्यों ने की मुफ्त टीकाकरण की मांग
बिहार विधानसभा चुनाव के दौर में भाजपा ने लोगों से वादा किया था कि यदि प्रदेश में उनकी सरकार बनती है तो राज्य के सभी लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं, कोरोना का टीका मुफ्त में लगवाए जाने की अपनी मांग दिल्ली समेत कई राज्य के लोग सरकार के सामने रख चुके हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed