फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Indian Army: goc-in-c eastern command Lieutenant General said – Eastern Command ready for every situation

Indian Army: सेना की नॉर्दन कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल कलिता बोले- पूर्वी कमान हर परिस्थिति के लिए तैयार

Fri, 27 Jan 2023 05:53 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 27 Jan 2023 05:53 PM IST
सार

Indian Army: पूर्वी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने कहा, हमने भारत-चीन सीमा से सटे अरुणाचल-सिक्किम सेक्टर के गांवों को आधुनिक बनाने का फैसला किया है। सिक्किम-अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास के गांवों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है क्योंकि हम सुरक्षा के मुद्दों के बारे में सोच रहे हैं, ताकि पलायन रोका जा सके...

विज्ञापन
Indian Army: goc-in-c eastern command Lieutenant General  said – Eastern Command ready for every situation
Indian Army: GOC-in-C Eastern Command RP Kalita - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने शुक्रवार को यहां कहा कि सेना हर परिस्थिति के लिए तैयार है। मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि युद्ध और शांति दोनों अवसरों पर भारतीय सैनिक पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में सड़कों का जाल बिछ रहा है। सारी राजधानियां हवाई सेवाओं से जुड़ गई हैं। हर तरफ विकास हो रहा है, इसका लाभ भारतीय सेना को होगा। अरुणाचल प्रदेश में एलएसी में स्थिति बिल्कुल सामान्य है, लेकिन अप्रत्याशित हैं। इसलिए भारतीय सेना किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

पूर्वी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने कहा कि बीते साल रूस-यूक्रेन युद्ध से सुरक्षा और आर्थिक गिरावट के रूप में भू-राजनीतिक गतिशीलता में गहरा बदलाव देखने को मिला है। धीरे-धीरे भारत-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति केंद्र का स्थानांतरण हुआ, जिसने हमारे पड़ोस में अचानक महत्वपूर्ण विकास देखा है। उन्होंने कहा, भारत और चीन के बीच कोई कांटेदार तार नहीं है। इसलिए समस्या बनी हुई है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में सीमा की स्थिति अब ठीक है, लेकिन, अप्रत्याशित घटनाएं घटती रही हैं। इसलिए हमें सावधान रहना होगा। हाल ही में जो हुआ उससे हम सतर्क हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, हमने भारत-चीन सीमा से सटे अरुणाचल-सिक्किम सेक्टर के गांवों को आधुनिक बनाने का फैसला किया है। सिक्किम-अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास के गांवों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है क्योंकि हम सुरक्षा के मुद्दों के बारे में सोच रहे हैं, ताकि पलायन रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, सिलीगुड़ी कॉरिडोर हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि हमारी सारी सैन्य सेवाएं इसी सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर निर्भर हैं। इस सिलीगुड़ी के चिकन कॉरिडोर पर चीन की हमेशा नजर रहती है। इसलिए सिलीगुड़ी पर पैनी नजर रख रहे हैं। साल 2017 के डोकलाम के बाद चीन ने अपने इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करना शुरू किया। हम विशेष रूप से सड़कों और सहायक सेवाओं में सुधार कर रहे हैं, लेकिन कुछ मामलों में अभी भी समस्याएं हैं, उनका समाधान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed