{"_id":"637622270ba96f140853e459","slug":"guwahati-man-dies-after-being-mob-lynching-on-suspicion-of-mobile-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुवाहाटी में मॉब लिंचिंग: भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 11 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुवाहाटी में मॉब लिंचिंग: भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 11 गिरफ्तार
Thu, 17 Nov 2022 06:58 PM IST
Harendra Chaudhary
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Thu, 17 Nov 2022 06:58 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक मामला फटाशील आमबाड़ी थाना क्षेत्र के आदागुदाम का है। सुनील शर्मा नामक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने चाकू मारा और बाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी...
विज्ञापन
mob lynching
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
असम की राजधानी में गुवाहाटी में भीड़ का तालिबानी चेहरा देखने को मिला है। उत्तेजित भीड़ ने मोबाइल फोन चोरी के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मामला फटाशील आमबाड़ी थाना क्षेत्र के आदागुदाम का है। सुनील शर्मा नामक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में भीड़ ने चाकू मारा और बाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी। भीड़ द्वारा इस तरह से जघण्य वारदात को अंजाम देने के बाद गुवाहाटी शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
13 कैडर मुख्य धारा में शामिल
वहीं, प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 13 कैडर असम के डिब्रूगढ़ और कछार में हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में शामिल हो गए। वे माकपा नेता अरु कुमार भट्टाचार्जी उर्फ कंचन दा के सहयोगी हैं, जिन्हें इस साल की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। असम के विशेष डीजीपी जीपी सिंह ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन