फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Eastern Command: Commissioning Ceremony held of 23 Nursing Cadets of College of Nursing at Command Hospital

Eastern Command: बेटियों के हुनर को लगे पंख, शपथ लेते हुए छलक पड़े खुशी के आंसू, देश सेवा के लिए हैं तैयार

Thu, 16 Feb 2023 05:52 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 16 Feb 2023 05:52 PM IST
सार

Eastern Command: सेना के अधिकारी के मुताबिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कमांड अस्पताल (पूर्वी कमान) 2018-23 बैच की 23 नर्सिंग कैडेट्स के कमिशनिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कैडेट्स को शपथ दिलाई गई...

विज्ञापन
Eastern Command: Commissioning Ceremony held of 23 Nursing Cadets of College of Nursing at Command Hospital
Eastern Command: College of Nursing - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बेटियों के हुनर को पंख लग रहे हैं...बेटियां आसमान नापने लगी हैं...हर जगह बेटियों की मौजूदगी बता रही है कि कैसे भारत की बेटियां कंधे से कंधा मिलाकर बेटियां दुनिया में छाने को तैयार हैं। ऐसा ही नजारा बुधवार को भारतीय सेना के पूर्वी कमान के कोलकाता स्थित योगेंद्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में देखने को मिला, जहां बेटियों के कंधे पर स्टार लग रहे थे। बेटियां देश सेवा की शपथ ले रहीं थीं और उनकी और उनके अभिभावकों के खुशी के आंसू बरबस ही छलक पड़े। मौका था, नर्सिंग कमीशनिंग का।

विज्ञापन

सेना के अधिकारी के मुताबिक कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कमांड अस्पताल (पूर्वी कमान) 2018-23 बैच की 23 नर्सिंग कैडेट्स के कमिशनिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कैडेट्स को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करते हुए बेटियों की और उनके अभिभावकों के आंखों से खुशी के आंसू छलक रहे थे। कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बीएसी नर्सिंग अफसरों को ट्रॉफी, गोल्ड मेडल और कैश पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एमएससी नर्सिंग के अंतिम वर्ष के बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अफसरों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल ने नए अफसरों को शुभकामनाएं दीं और बेहतरीन सेवा के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed