फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   Assam: Army-police operation against ULFA in Upper Assam, four arrested, one injured

Assam: ऊपरी असम में सेना-पुलिस का उल्फा के खिलाफ अभियान, चार गिरफ्तार, एक घायल

Wed, 21 Dec 2022 12:23 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 21 Dec 2022 12:23 PM IST
सार

Assam: रक्षा पीआरओ ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि मंगलवार को खुफिया जानकारी के आधार पर एक संयुक्त अभियान चलाया गया। इसमें चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया...

विज्ञापन
Assam: Army-police operation against ULFA in Upper Assam, four arrested, one injured
Assam: Army-police operation against ULFA - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

ऊपरी असम के तिनसुकिया जिले में मंगलवार रात से जारी सेना और पुलिस के एक संयुक्त अभियान में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। उग्रवादियों की ओर से की गई गोलीबारी में एक आम नागरिक घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पूरे इलाके को सेना ने घेर लिया है। तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन

रक्षा पीआरओ ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि मंगलवार को खुफिया जानकारी के आधार पर एक संयुक्त अभियान चलाया गया। इसमें चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। इनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर अपर दिहिंग रिजर्व फॉरेस्ट (पेंगरी-डिग्बोई मार्ग पर स्थित डेकियाजान) के जंगलों में बुधवार सुबह एक और अभियान शुरू किया गया। इस दौरान असम पुलिस के जवानों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ हुई, जिसमें आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में एक आम नागरिक घायल हो गया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति को पहले तिनसुकिया के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बाद में उसे डिब्रूगढ़ रेफर कर दिया गया। सेना और पुलिस का सर्च अभियान अभी जारी है। सूत्रों के मुताबिक घटना की जानकारी मिलने के बाद तिनसुकिया जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पेंगेरी के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed