फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   arrival of Srinu Bugatha and Sanjivani Jadhav in Kolkata TSK25K will increase the excitement

Kolkata: कोलकाता टीएसके-25के में श्रीनू बुगाथा और संजीवनी जाधव के आने से बढ़ा रोमांच, होगा जबरदस्त मुकाबला

Mon, 12 Dec 2022 07:54 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 12 Dec 2022 07:54 PM IST
सार

अनुभवी श्रीनू बुगाथा अपने भारतीय एलीट पुरुष खिताब का बचाव करना चाहेंगे। सेना के धावक, जो यहां कई बार के उपविजेता भी हैं, परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। वरिष्ठ दावेदार बुगाथा अच्छी फॉर्म में हैं। अक्तूबर में प्रतिष्ठित वेदांत दिल्ली हाफ मैराथन में तीसरे और टाटा मुंबई मैराथन में सीनियर वर्ग में ताज पर कब्जा किया था...

विज्ञापन
arrival of Srinu Bugatha and Sanjivani Jadhav in Kolkata TSK25K will increase the excitement
TSK25K - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इस बार टीएसके-25के में देश और विदेशों के धावकों के शामिल होने से मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। इस बार गत भारतीय चैंपियन श्रीनू बुगाथा और फॉर्म में चल रहे संजीवनी जाधव इस दौड़ में शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही पिछली बार की तुलना में इस बार इस प्रतियोगिता में अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। कोरोना के बाद यह टीएसके-25के का यह सातवां संस्करण है, जिसने लोगों के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। इसकी पुरस्कार राशि 100,000 अमेरिकी डॉलर है।

विज्ञापन

अनुभवी श्रीनू बुगाथा अपने भारतीय एलीट पुरुष खिताब का बचाव करना चाहेंगे। सेना के धावक, जो यहां कई बार के उपविजेता भी हैं, परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। वरिष्ठ दावेदार बुगाथा अच्छी फॉर्म में हैं। अक्तूबर में प्रतिष्ठित वेदांत दिल्ली हाफ मैराथन में तीसरे और टाटा मुंबई मैराथन में सीनियर वर्ग में ताज पर कब्जा किया था।

विज्ञापन

इस मैराथन में अभिषेक पाल और हर्षद म्हात्रे हर कदम पर बुगाथा को चुनौती देंगे। पाल मई में इस साल के टीएसके वर्ल्ड 10के बेंगलुरु में भारतीय एलीट विजेता थे और उन्होंने राष्ट्रीय खेलों में 5,000 मीटर का स्वर्ण और राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10,000 मीटर का स्वर्ण भी जीता था। उल्लेखनीय है कि म्हात्रे, जो कि पाल की तरह प्रोकैम के एलीट डिस्टेंस रनिंग प्रोग्राम का हिस्सा थे, 2019 में टीएसके 25 के और दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीयों में तीसरे स्थान पर थे और इस साल की नेशनल क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली रेलवे टीम के सदस्य थे। इसके अलावा दुर्गा बहादुर बुद्धा, मान सिंह और मुरली गावित भी मैदान में हैं। यही नहीं, इनके साथ-साथ संजीवनी जाधव भी मैराथन में होंगी, जो प्रतियोगिता को और रोमांचक बना देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed