दीपावली के मौके पर न्यूयॉर्क में पहली बार संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय को सजाया गया। मैनहट्टन में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की इमारत पर खूबसूरत रोशनी से हैप्पी दीवाली लिखा गया और एक दीया भी बनाया गया। संयुक्त राष्ट्र के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब दीपावली के मौके पर उसके मुख्यालय को इस तरह से सजाया गया।