Hindi News
›
Video
›
World
›
Russia Plane Crash: Passenger plane crashes in Russia
{"_id":"6882109c48c4e7f258064ce7","slug":"russia-plane-crash-passenger-plane-crashes-in-russia-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Russia Plane Crash: रूस में क्रैश हुआ यात्री विमान, सभी लोगों के मारे जाने की आशंका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Plane Crash: रूस में क्रैश हुआ यात्री विमान, सभी लोगों के मारे जाने की आशंका
Russia Plane Crash: रूस में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। रूस की अंगारा एयरलाइंस का एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में विमान में सवार सभी 49 लोगों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है।
रूसी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रूस-चीन सीमा पर लापता हुआ रूसी विमान क्रैश हो गया है और उसमें सवार सभी 49 लोगों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, विमान में क्रैश होकर आग लग गई। हादसे में किसी के बचने की संभावना नहीं है। घटनास्थल पर रूस के सिविल डिफेंस और अग्निशमन दल की टीमें मौजूद हैं। कुछ देर पहले रूस के एक स्थानीय अधिकारी ने विमान के लापता होने की जानकारी दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि रूसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल का विमान से संपर्क पूर्वी अमूर क्षेत्र में टूटा। यह इलाका रूस और चीन की सीमा पर स्थित है। लापता विमान साइबेरिया स्थित अंगारा एयरलाइंस का एंटोनोव-24 विमान था।
रूसी एजेंसी TASS के अनुसार, अंगारा एयरलाइंस का विमान बलागोवेशचेंस्क से चीन सीमा पर मौजूद अमूर क्षेत्र के टाइंडा एयरपोर्ट जा रहा था। विमान में 43 यात्री, जिनमें पांच बच्चे शामिल थे और साथ ही क्रू के छह सदस्य सवार थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।