Hindi News
›
Video
›
Utility
›
Lado Laxmi Yojana has been started, women will get benefits like this
{"_id":"68d51cc625e5dbf1b00df959","slug":"lado-laxmi-yojana-has-been-started-women-will-get-benefits-like-this-2025-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"लाडो लक्ष्मी योजना हो गई शुरू, महिलाओं को ऐसे मिलेगा लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
लाडो लक्ष्मी योजना हो गई शुरू, महिलाओं को ऐसे मिलेगा लाभ
हरियाणा की महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर माह 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
यह राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। योजना के पहले चरण में लगभग 21 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार 1 नवंबर से इस योजना की राशि ट्रांसफर करना शुरू कर देगी। यदि महिलाएं इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो उन्हें इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकुला में आज लाडो लक्ष्मी योजना का मोबाइल एप लॉन्च किया है। एप लॉन्च होने के बाद लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। महिलाएं गूगल प्ले स्टोर से इस योजना का एप डाउनलोड कर सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।