विज्ञापन

दिल्ली में खुला एपल का दूसरा स्टोर, भीड़ इतनी कि भर गया पूरा मॉल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 20 Apr 2023 02:53 PM IST
दिल्ली में खुला एपल का दूसरा स्टोर, भीड़ इतनी कि भर गया पूरा मॉल

    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के बाद अब एपल का स्टोर देश की राजधानी नई दिल्ली में खुल गया है। आज से दिल्ली में एपल स्टोर की शुरुआत हो गई है। दिल्ली में एपल का स्टोर साकेत के सेलेक्ट सिटी मॉल की पहली मंजिल पर है। मुंबई के एपल स्टोर का दरवाजा एपल के सीईओ टीम कुक के हाथों 18 अप्रैल को खुला है और उम्मीद के मुताबिक एपल साकेत स्टोर की ओपनिंग में भी टीम कुक के हाथों हुई। एपल साकेत स्टोर आज 10 बजे से खुल गया है और रात 11 बजे तक खुला रहेगा। अब कोई भी आम जनता इस स्टोर से एपल के सभी प्रोडक्ट को खरीद सकेगी और एक्सपेरियंस कर सकेगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...

    Latest

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें