Snapchat: अब स्नैपचैट पर भी मिलेगा AI का मजा, अपनी पसंद से बना सकेंगे फोटो, आया कमाल का फीचर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 20 Apr 2023 01:24 PM IST
सार

Snapchat की एनुअल पार्टनर समिट में कंपनी ने इस एआई चैटबॉट का एलान किया है। बता दें कि इस एआई सर्विस (My AI Chatbot) को पहले एक्सपेरिमेंटल चैटबॉट फीचर के रूप में पेश किया गया था।

विज्ञापन
Snapchat My AI Chatbot features Rolls Out Globally know how to use
Snapchat My AI - फोटो : Snapchat

    विस्तार

    सोशल मीडिया फर्म स्नैपचैट (Snapchat) ने अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित चैटबॉट माय एआई ( My AI) को लॉन्च कर दिया है। स्नैपचैट की पैरेंट कंपनी स्नैप इंक ने कहा कि एआई बेस्ड चैटबॉट की मदद से यूजर्स एआई से बनी इमेज से मैसेज का रिप्लाई कर पाएंगे। स्नैप की एनुअल पार्टनर समिट में कंपनी ने इस एआई चैटबॉट का एलान किया है। बता दें कि इस एआई सर्विस को पहले एक्सपेरिमेंटल चैटबॉट फीचर के रूप में पेश किया गया था।

    स्नैपचैट का नया माय एआई एक चैटबॉट है, जो केवल लिखकर जवाब तैयार कर सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं यूजर्स इसकी मदद से लिखकर फोटो भी बना सकते हैं। यूजर्स इसके साथ कविता भी लिख सकते हैं। बता दें कि चैटबॉट को सबसे पहले स्नैपचैट प्लस यूजर्स के लिए पेश किया गया है।

    विज्ञापन

    वर्चुअल समिट में, स्नैप ने नए कॉलिंग लेंस की घोषणा की जो यूजर्स को बिना किसी ग्रिड के वीडियो कॉल के दौरान एक फ्रेम में एक साथ दिखाई देते हैं। स्टोरीज को दो नए विकल्प मिल रहे हैं- आफ्टर डार्क और कम्युनिटीज। आफ्टर डार्क का उपयोग देर रात के इवेंट को पोस्ट करने के लिए किया जा सकता है, जबकि कम्युनिटीज फीचर यूजर्स को क्लासमेट्स के साथ अपने विचार शेयर करने की सुविधा देता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें