फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Traffic diversions on over 35 routes in Central Delhi today; check the traffic advisory.

सेंट्रल दिल्ली में आज 35 से अधिक रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

Wed, 02 Sep 2026 06:30 AM IST
Bhaskar Tiwari वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Bhaskar Tiwari Updated Wed, 02 Sep 2026 06:30 AM IST
Traffic diversions on over 35 routes in Central Delhi today; check the traffic advisory.
दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 से पहले सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को परखने के लिए 2 सितंबर को मोटरकेड रिहर्सल आयोजित की जा रही है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध, डायवर्जन और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने संबंधी विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों के मुताबिक मोटरकेड रिहर्सल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। इस दौरान करीब 22 डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं और 35 से अधिक महत्वपूर्ण सड़कों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की पहले से योजना बनाएं, निर्धारित समय के दौरान प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें और संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। शिखर सम्मेलन में कई देशों के शीर्ष नेताओं और प्रतिनिधिमंडलों के शामिल होने की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के तहत मोटरकेड की रिहर्सल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

रिहर्सल के दौरान जिन प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा, उनमें सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग और डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, सत्य मार्ग, शांति पथ, जनपथ, अशोका रोड, बाराखंभा रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड और प्रेस एन्क्लेव रोड पर भी यातायात नियंत्रण लागू किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट भी चिन्हित किए हैं, जहां रिहर्सल के दौरान वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर भेजा जा सकता है। इनमें डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मीर दर्द चौक, कस्तूरबा गांधी मार्ग/आउटर सर्किल, जनपथ-कनॉट प्लेस, पटेल चौक, आरएमएल अस्पताल राउंडअबाउट, धौला कुआं फ्लाईओवर, मोती बाग फ्लाईओवर, लोदी रोड और मंडी हाउस प्रमुख हैं। ऐसे में इन इलाकों से गुजरने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। खासकर कार्यालय जाने वाले लोगों, सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने वालों और एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले यात्रियों को संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा पहले से तय करनी चाहिए। मोटरकेड रिहर्सल का उद्देश्य आगामी ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान वीआईपी और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की सुरक्षित एवं सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था की तैयारियों का परीक्षण करना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि प्रतिबंध और डायवर्जन आवश्यकतानुसार अस्थायी रूप से लागू किए जाएंगे और यातायात को सामान्य बनाए रखने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

दिल्ली के किन-किन इलाकों से कटे 47.7 लाख नाम, कैसे जुड़ेगा नाम?

01 Sep 2026

हींग पर बैन: इन कंपनियों की हींग में थी खतरनाक चीज, ऐसे पहचाने असली हींग

01 Sep 2026

बिहार: गंगा के रौद्र रूप में समाया 100 साल पुराना चैती दुर्गा मंदिर

01 Sep 2026

ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, क्या है वजह?

01 Sep 2026

गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 14 हजार फीट की ऊंचाई पर था विमान

01 Sep 2026
विज्ञापन

एससीओ समिट 2026: पीएम मोदी ने शहबाज शरीफ की धज्जियां उड़ा दीं, आतंकवाद पर...

01 Sep 2026

PM Modi, Xi Jinping, Vladimir Putin साथ, Shehbaz Sharif को देखा तक नही! | SCO Summit Viral Video

01 Sep 2026
विज्ञापन

महुआ ने ममदानी की महिमा क्यों की? भागवत पर भड़के पीएम से क्या पूछा?

01 Sep 2026

बाबा वेंगा भविष्यवाणी: नेपाल बाढ़ की बात हुई सच! तो अब क्या प्रलय भी आएगा?

01 Sep 2026

शुद्धिकरण मामला: राहुल गांधी पर शुद्धिकरण मामले में FIR! क्या होंगे गिरफ्तार?

01 Sep 2026

PM Modi on Gold: GDP अच्छी तो फिर सोना क्यों ना खरीदें लोग? जानें क्यों ऐसा बोले पीएम मोदी

01 Sep 2026

1 सितंबर से बढ़ गए कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम, जानिए अब कितने में मिलेगा

01 Sep 2026

Pappu Yadav on Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर में चंदा चोरी पर नाटक के बाद पप्पू यादव क्या बोले?

01 Sep 2026

यूपी में भीषण बारिश का अलर्ट, इन 11 राज्यों के लिए IMD का हाई अलर्ट जारी!

01 Sep 2026

आम आदमी के जीवन से जुड़े 10 बड़े नियम बदलने जा रहे, जेब को सीधे प्रभावित करेंगे

01 Sep 2026

Weather Forecast 01 Sep 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

01 Sep 2026

सरकार के सख्ती के बाद चीनी 30% सस्ती, इस दिन से मिलेगी लोगों को सस्ती चीनी!

01 Sep 2026

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की बिगड़ी तबीयत, बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया

01 Sep 2026

एअर इंडिया फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, टिश्यू पेपर पर 'बम' लिखते ही मचा हड़कंप

31 Aug 2026

भारत की जीडीपी 7.8% बढ़ी, राजकोषीय घाटा भी हुआ कम

31 Aug 2026

अब बिना इंटरनेट के भी होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च की ये खास सर्विस

31 Aug 2026

अमेरिका के हमलों के बाद पहली बार मिले पीएम मोदी-पेजेशकियान

31 Aug 2026

दिल्ली में निर्भया जैसा कांड: स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार

31 Aug 2026

शव से छेड़छाड़ पर संतों का गुस्सा कड़ी कार्रवाई की मांग

31 Aug 2026

Bangladesh Join Mecca Pact: मुस्लिम नाटो में बांग्लादेश होगा शामिल? भारत की बढ़ी चिंता!

31 Aug 2026

बाबर के देश में PM मोदी को मिले सम्मान पर भड़क पड़े ओवैसी

31 Aug 2026

दिल्ली में 47.7 लाख वोटर्स के कटे नाम, आप तो नहीं हुए बाहर

31 Aug 2026

मुश्किल घड़ी में भारत ने की मदद, भावुक हुआ नेपाल! खूब दे रहे दूआएं

31 Aug 2026

US Attack on Iran: ईरान के तेल के दरवाजे पर ट्रंप का हमला! अब फिर भारत में...

31 Aug 2026

नेपाल: अच्छे-अच्छे मलबे में दब गए, 97 साल की बुजुर्ग कैसे बच गईं?

31 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed