{"_id":"6874f6b1f9b59bac790ab820","slug":"jaishankar-s-first-china-visit-in-5-years-after-galwan-clash-2025-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"S Jaishankar in China: भारत ने पाकिस्तान के 'बेस्ट फ्रेंड' से मिलाया हाथ! जानें क्या हुई बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
S Jaishankar in China: भारत ने पाकिस्तान के 'बेस्ट फ्रेंड' से मिलाया हाथ! जानें क्या हुई बात
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर तीन दिनों की चीन यात्रा पर हैं. जयशंकर के चीन दौरे से पाकिस्तान को करारा झटका लग सकता है. चीन, पाक का करीबी दोस्त है. 15 जुलाई को चीन के तियांजिन में एससीओ बैठक होने वाली है, जिसमें सदस्य देशों के विदेश मंत्री शामिल होंगे. डॉ. एस. जयशंकर और इशाक डार की मीटिंग के सवाल पर पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा का कहना है कि उनकी मीटिंग होना मुश्किल नजर आ रहा है. उन्होंने कहा कि जब रक्षा मंत्री शामिल हुए थे, तब काफी मुद्दा बना था क्योंकि राजनाथ सिंह ने एससीओ के जॉइंट स्टेटमेंट पर साइन करने से इनकार कर दिया था. पहली बार भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री आमने-सामने होंगे. इस दौरान सभी की निगाहें दोनों देशों के विदेश मंत्रियों पर टिकी होंगी और सबके मन में एक ही सवाल है कि क्या दोनों की बैठक से इतर कोई मुलाकात होगी? इससे पहले 26 जून को एससीओ समिट में सदस्य देशों के रक्षा मंत्री शामिल हुए थे, जिसमें राजनाथ सिंह और पाक डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ भी पहुंचे थे. हालांकि, दोनों के बीच एससीओ से अलग कोई बात नहीं हुई थी.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।