{"_id":"68824ad6a70bf7b11f0fc302","slug":"india-uk-fta-deal-know-what-will-be-cheaper-in-india-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"India-UK FTA: शराब से लेकर जूतों तक, ब्रिटेन से डील के बाद भारत में क्या-क्या होगा सस्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-UK FTA: शराब से लेकर जूतों तक, ब्रिटेन से डील के बाद भारत में क्या-क्या होगा सस्ता
भारत और ब्रिटेन ने ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) किया है। करीब तीन साल से इस समझौते पर बातचीत चल रही थी। भारत और ब्रिटेन के बीच हुए इस मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से भारत में कई ब्रिटिश उत्पाद सस्ते हो जाएंगे। इस समझौते से यूके से आने वाली व्हिस्की भारत में कम कीमत पर उपलब्ध होगी। हालांकि इस डील के बाद उन घरेलू शराब कंपनियों को कॉम्पिटिशन मिलेगा, जो प्रीमियम अल्कोहल मार्केट में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इस एफटीए के साथ दोनों देशों ने एक डबल सोशल सिक्योरिटी कन्वेंशन पर भी हस्ताक्षर किए हैं। जिससे भारतीय कर्मचारियों को यूके में काम करते समय सोशल सिक्योरिटी योगदान से छूट मिलेगी, जिससे रोजगारदाता और कर्मचारियों दोनों को लाभ होगा। एफटीए का मतलब है फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जिसे हिंदी में ‘मुक्त व्यापार समझौता’ कहा जाता है। यह ऐसा समझौता होता है जो दो या अधिक देशों के बीच होता है, ताकि वे आपस में सामान और सेवाओं का व्यापार आसानी से कर सकें और उस पर कम टैक्स (ड्यूटी) लगाएं या बिल्कुल टैक्स न लगाएं। इससे दोनों देशों की कंपनियों को फायदा होता है, क्योंकि उनका सामान सस्ता हो जाता है, जिससे लोग ज्यादा खरीदारी करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।