भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में अब तक की सबसे बड़ी छलांग लगाई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने एक साथ 104 उपग्रह प्रक्षेपित करके नया रिकॉर्ड बनाया है। श्रीहरिकोटा से PSLV-C-37 मिशन का सफल परीक्षण किया गया। इसके जरिए जो 104 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे गए हैं उनमें तीन उपग्रह भारत के जबकि, 96 उपग्रह अमेरिका के हैं। इसके अलावा इजरायल, कज़ाख़िस्तान, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात के भी एक-एक उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे गए हैं। इससे पहले एक साथ सबसे ज्यादा 37 उपग्रह प्रक्षेपित करने का रिकॉर्ड रूस के नाम था, जो अब भारत के नाम हो गया है।