Hindi News
›
Video
›
India News
›
Delhi Scorpio accident update know about Sahil Dhaneshra Post-Mortem Report
{"_id":"6995408e17363d431a0d588e","slug":"delhi-scorpio-accident-update-know-about-sahil-dhaneshra-post-mortem-report-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sahil Dhaneshra Post-Mortem Report: दिल्ली स्कॉर्पियो हादसे का सच जानते हैं क्या?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sahil Dhaneshra Post-Mortem Report: दिल्ली स्कॉर्पियो हादसे का सच जानते हैं क्या?
दिल्ली में द्वारका की सड़कों पर खून बिखरे थे..वो खून एक मां के अरमानों के था, वो खून एक मां के सपनों के था...वो खून एक मां के सहारे का था। एक हादसे ने एक मां के उन तमाम सपनों की आहुति दे दी जिसने उसे 23 साल तक सींचा था, एक रईसजादे की रफ्तार और सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक ने 23 साल के साहिल धनेश्रा की जान ले ली। ये रोजाना होने वाले हादसों जैसा है...सड़क पर होते हादसे हर दिन किसी के घर का चिराग, किसी के घर का सहारा छीन लेते हैं। साहिल अपने जन्मदिन से महज कुछ दिन पहले इस हादसे का शिकार हो गया. जिस घर में जन्मदिन के जश्न की तैयारी होनी थी, वहां मां की चीखें हैं, कभी ना भूलने वाला दर्द है। तमन्ना है कि उस रईसजादे को ऐसी सजा मिले जो किसी को ना मिली हो। जिसे स्कॉर्पियो ने साहिल की जान ली उसे एक 17 साल का लड़का चला रहा था, भारत के कानून के मुताबिक ये उम्र गाड़ी के स्टेयरिंग पर हाथ रखने की भी नहीं होती लेकिन वो 17 साल का रईसजादा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के सड़क पर रील और रफ्तार का खेल खेल रहा था. स्कॉर्पियो ने पहले सामने से आ रही साहिल की बाइक को उड़ाया और फिर एक खड़ी कार से जा भिड़ी. जानिए पूरी कहानी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।