{"_id":"691d67abbcdbbdd38f05337b","slug":"bihar-cm-oath-ceremony-what-will-nitish-kumar-do-today-2025-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar CM Oath Ceremony: आज क्या-क्या करेंगे नीतीश कुमार? कल 11:30 बजे शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar CM Oath Ceremony: आज क्या-क्या करेंगे नीतीश कुमार? कल 11:30 बजे शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह
Bihar CM Oath Ceremony: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए आज और कल का दिन खास है। बुधवार को वह 2020 का कार्यकाल पूरा कर इस्तीफा देने जाएंगे। 19 नवंबर से उन्होंने मौजूदा विधानसभा भंग करने की सिफारिश रविवार को ही कर दी थी। तो वहीं, गुरुवार को 11:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। मुख्यमंत्री लगभग 12:00 बजे शपथ लेंगे।
JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा, "आज विधायक दल की बैठक है, जिसमें नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। शाम को राज्यपाल से मिलकर सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। कल गांधी मैदान में 11:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। बिहार चुनाव के परिणाम को लेकर पूरे देश में उत्साह है।"
वहीं, पातेपुर विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक लखेंद्र कुमार रौशन ने कहा, "विधानमंडल की बैठक है। निश्चित रूप से बैठक में विधायक दल के नेता चुने जाएंगे। आज का दिन भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए, समर्थकों के लिए ऐतिहासिक दिन है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।