अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: तन्मय बरनवाल
Updated Sat, 29 Nov 2025 04:48 AM IST
Link Copied
मेष
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास मजबूत होने से आपके काम आसानी से पूरे होंगे। खर्चो पर आपको नियंत्रण रखना होगा। आप अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें और यदि किसी सहयोगी से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो आप उसे भी दूर करने की कोशिश करेंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकटा होगा, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।
वृषभ
आज का दिन आपके लिए चुनौती पूर्ण रहने वाला है, लेकिन आप अपने संयम से उन चुनौतियों को भी डटकर सामना करेंगे। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आपके बॉस आपके कामों से काफी खुश होंगे, वह आपके प्रमोशन की बात आगे कर सकते हैं।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा, लेकिन आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा बिल्कुल ना करें। किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होते देख रही है। वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको अपने बढ़ते खर्चों को थोड़ा लिमिट करके चलने की आवश्यकता है।
कर्क
आज के दिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए बनाए रखने के लिए रहेगा। कार्य क्षेत्र में कामों में कुछ समस्याएं आएंगी, इसलिए आप मिल बैठ कर दूर करने की कोशिश करेंगे। आपके पिताजी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। भाई व बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आपको किसी कानूनी मामले में अपनी आंख व कान खुले रखें। जीवन साथी को आप कहीं बाहर लेकर जा सकते हैं।
सिंह
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी। माता जी की आपकी किसी बात को लेकर कोई कहासुनी हो सकती है। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।