अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: तन्मय बरनवाल
Updated Sun, 25 Jan 2026 03:55 AM IST
Link Copied
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको अपने आसपास में हो रहे वाद विवाद से दूरी बनाकर रखनी होगी। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं, अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपके सगे संबंधी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।
वृषभ राशि
आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने रूपए पैसे से संबंधित कोई जरूरी जानकारी किसी को नहीं देनी है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को थोड़ा समझदारी दिखानी होगी। आपका कोई परिजन आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपने कामों को पूरा करने के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती हैं। आप आज संतान की फरमाइश पर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप अपने खर्चों को लेकर थोड़ा परेशान ही रहेंगे, लेकिन आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा।
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप आज कोई फैसला बहुत ही समझदारी से ले। पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाएं। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की यदि आप योजना बना रहे थे, तो उसके लिए आप कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। किसी सरकारी मामले में आपको फैसला आने में कुछ समय और लगेगा। आपका मन में थोड़ी निराशा हो सकती है और अधिकारियों की कृपा पर बनी रहेगी। आप अपने कर्जो को भी उतारने की पूरी कोशिश करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।