{"_id":"56f1505d4f1c1b505ef14d32","slug":"results-announced-for-pcs-j","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस-जे की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पीसीएस-जे की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 29 Mar 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम घोषित
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड लोक सेवा अयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रारंभिक परीक्षा 2015 का परिणाम घोषित कर दिया है। अभ्यर्थियों की प्राप्तांक एवं कट ऑफ मार्क्स की सूची आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 24 जनवरी 2016 पीसीएस-जे की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित कराई गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में 4097 अभ्यर्थियों शामिल हुए थे।
विज्ञापन
मंगलवार को वेबसाइट पर जारी परिणाम के अनुसार पीसीएस-जे प्रारंभिक परीक्षा 2015 में 158 अभ्यर्थियों को मुुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन
मुख्य परीक्षा होगी जून में
आयोग के सचिव एसएन पांडे की ओर से परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों के रोल नंबर और प्राप्तांक एवं कट ऑफ मार्क्स की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। मुख्य परीक्षा जून में होगी।
आयोग की ओर से अनारक्षित अभ्यर्थियों की कट ऑफ मार्क्स 165.75, अनारक्षित (उत्तराखंड महिला) की 151.75, अनुसूचित जाति की 73.75, अनुसूचित जाति (उत्तराखंड महिला) की 76.25, अनुसूचित जनजाति की 88.00, अन्या पिछड़ा वर्ग की 151.75, अन्य पिछड़ा वर्ग (उत्तराखंड महिला) की आफ मार्क्स सूची 137.50 पर जारी की गई है।