JEE एडवांस: लाएं इतने नंबर, तब मिलेगी एंट्री
- 108 से 115 तक जेईई एडवांस में एंट्री
- गलत जवाब कटेगा एक नंबर, तो सही पर मिलेंगे चार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन अप्रैल को ऑफलाइन और 9 व 10 अप्रैल को ऑनलाइन होने जा रही जेईई मेंस परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ी चिंता आईआईटी में दाखिले की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में एंट्री पाना है।
गत तीन वर्षों का रिकॉर्ड देखें तो जेईई मेंस परीक्षा में 108 से 115 तक के बीच कटऑफ रहती है। इस साल कटऑफ और नीचे जाने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि इस साल डेढ़ लाख के बजाय दो लाख अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस में बैठने का मौका मिलेगा।
जेईई मेंस में देशभर से 12 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस बीच यह बात भी अहम है कि गत दो वर्षों की कटऑफ कितनी रही है। कुल 360 अंकों की इस परीक्षा में प्रत्येक सही जवाब पर चार अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर एक अंक काट लिया जाएगा।
तीन वर्षों में इसी के करीब रही है कटऑफ
वर्ष 2013 में जेईई मेंस से जेईई एडवांस के लिए चयनित होने वाले छात्रों में सामान्य वर्ग की कटऑफ 113, ओबीसी वर्ग की 70, एससी की 50, एसटी की 45 अंक तक कटऑफ थी।
वर्ष 2014 की जेईई मेंस में एडवांस के लिए सामान्य वर्ग की कटऑफ 115, ओबीसी की 74, एससी की 53 और एसटी की 47 रही थी।
वर्ष 2015 में सामान्य की कटऑफ 105, ओबीसी की 70, एससी की 50 और एसटी की 44 रही थी। विशेषज्ञों के मुताबिक इस बार भी सामान्य वर्ग की कटऑफ 108 से 115 के ही रहने वाली है।
118 से नीचे भी जा सकती है कटऑफ
अचीवर्ज क्लासेज के एमडी मनु पंत के मुताबिक इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के प्रारूप और इस साल अपेक्षाकृत कम अभ्यर्थियों के नजरिए से भी देखा जाए तो कटऑफ 118 तक ही रुक जाएगी। इससे नीचे भी जा सकती है।
ओबीसी की कटऑफ 75 से 77, एससी की कटऑफ 50 से 53 और एसटी की कटऑफ 45 से 50 के बीच रहने की संभावना है। हालांकि परीक्षा कराने वाले बोर्ड ने अभी तक पेपर के पैटर्न में कोई बड़ा बदलाव करने की कोई सूचना नहीं दी है। डेढ़ के बजाय दो लाख अभ्यर्थियों का एडवांस में चयन होने पर कटऑफ और नीचे जाने की संभावना है।
पेपर के समय रखेंगे इन बातों का ध्यान, तो होगी राह आसान
जेईई मेंस में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी पेपर हल करते वक्त कुछ बातों का ख्याल रखेंगे तो निश्चित तौर पर उनके लिए जेईई एडवांस की राह आसान हो जाएगी।
वीआर क्लासेज के एमडी वैभव राय ने बताया कि अगर सामान्य वर्ग का छात्र विशुद्ध रूप से 90 सवालों में से कम से कम 34 सवाल भी हल कर देंगे तो उनके लिए जेईई एडवांस में चयन आसान होगा।
ओबीसी छात्र अगर विशुद्ध रूप से 90 में से 23 सवाल, एससी के छात्र 90 में से 17 सवाल और एसटी के छात्र 90 में से 15 सवाल भी सही हल कर लेंगे तो उनका चयन हो जाएगा।
पेपर में परिवर्तन नहीं
सीबीएसई ने जेईई मेंस का नोटिस जारी करते हुए साफ किया है कि ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षा प्रश्न पत्र के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बोर्ड के मुताबिक इस साल भी 2013, 2014 और 2015 जैसा ही प्रश्न पत्र का पैटर्न होगा।
हो परेशानी तो फोन मिलाएं
जेईई मेंस के लिए सीबीएसई ने हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। जिन अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है, वह सुबह दस बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 7042399520, 7042399521, 7042399524, 7042399526, 7042399529 पर कॉल कर सकते हैं।
किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वह तत्काल वेबसाइट www.jeemain.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।